श्रम आयुक्तालय के उपायुक्त निखिल वाळके ने दी जानकारी
पुणे – नासिक के सूचना प्रौद्योगिकी प्रतिष्ठान में महिला कर्मचारियों पर हुए अत्याचार का प्रकरण प्रकाश में आया है । इसी आधार पर ‘श्रम आयुक्तालय’ ने अब सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के सत्यापन का अभियान हाथ में लिया है । इस अभियान के अंतर्गत प्रतिष्ठानों में महिला अत्याचार प्रतिबंधक समितियां, प्राप्त शिकायतें तथा उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी, ऐसी जानकारी श्रम उपायुक्त निखिल वाळके ने दी ।
१. पुणे के प्रतिष्ठानों के कार्यालयों में इस प्रकार की घटनाएं घटित न हों, इसके लिए क्या आंतरिक समितियां कार्यरत हैं ? इसका सत्यापन किया जाएगा ।
२. समितियों द्वारा महिला कर्मचारियों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई ? कौन से उपाय किए गए ? इसकी जांच की जाएगी ।
३. इस सत्यापन में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
४. ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन से संरक्षण, रोकथाम, निषेध तथा निवारण अधिनियम २०१३’ के अनुसार १० अथवा उससे अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी वाले सभी प्रतिष्ठानों को आंतरिक शिकायत निवारण समिति स्थापित करना अनिवार्य है ।
संपादकीय भूमिकानासिक के यौन शोषण तथा धर्मांतरण का प्रकरण उजागर होने के पश्चात श्रम आयुक्तालय की निद्रा भंग हुई है, ऐसा कहना क्या उचित होगा ? श्रम आयुक्तालय नियमित रूप से ऐसा सत्यापन करता है क्या, इसकी जानकारी भी जनता के सम्मुख आनी चाहिए ! |


नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।