|

मुंबई – वारकरी संप्रदाय में ‘प्रतिगामी’ विचारों के लोगों ने प्रवेश किया है, ऐसा वक्तव्य देकर हिन्दू समाज में फूट डालने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद शरद पवार का कांग्रेस ने समर्थन किया है । ‘हिन्दू धर्म में नास्तिकता मान्य है, साथ ही मुख्यमंत्री को हिन्दुत्व की परिभाषा सिखाने वाले सावरकर भी नास्तिक ही थे’, ऐसा विष वमन कर कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने हिन्दुत्व का अपमान करने का प्रयास किया है । सोशल मीडिया पर उन्होंने यह मत व्यक्त किया । (वीर सावरकर ने विज्ञान-आधारित हिन्दुत्व का पुरस्कार किया; परंतु उन्होंने हिन्दू धर्म का कभी त्याग नहीं किया । कांग्रेस ने केवल राजनीति के लिए उन्हें ‘नास्तिक’ ठहराकर हिन्दुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड किया है ! – संपादक)
सचिन सावंत ने कहा कि, शरद पवार के मत से हम पूर्णतः सहमत हैं । संघ के विचारों के ढोंगी बाबा, तथाकथित स्वयंघोषित आचार्य तथा विद्वेषपूर्ण विचारधारा फैलाने वाले कीर्तनकारों के माध्यम से वारकरी संप्रदाय में घुसपैठ करने का प्रयास किया जा रहा है । (शरद पवार द्वारा वारकरी संप्रदाय के कीर्तनकारों की सूची बनाने का वक्तव्य देना तथा कांग्रेस द्वारा उसका समर्थन करना, यह वारकरी आंदोलन में फूट डालने का ही प्रयास है । संतों के अभंगों से समाज प्रबोधन करने वाले कीर्तनकारों को ‘ढोंगी’ अथवा ‘घुसपैठिया’ कहना, यह संपूर्ण वारकरी संप्रदाय का अपमान है ! – संपादक)
|
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !