Two Terrorists Arrested : मुंबई तथा दिल्ली में घातपात करने की तैयारी में लगे २ आतंकवादियों को बंदी बनाया

आतंकवाद विरोधी पथक की कार्यवाही !

मुंबई – मुंबई तथा दिल्ली में घातपात करने की तैयारी कर रहे दो आतंकवादियों के षडयंत्र को आतंकवाद विरोधी पथक ने विफल कर दिया है । दस्ता तथा दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को कुर्ला से तथा दूसरे को खडवली (जिला ठाणे) से बंदी बनाया । ‘जैश-ए-मोहम्मद’ इस आतंकवादी संगठन से संबंधित कुछ गतिविधियों की जानकारी दिल्ली पुलिस को प्राप्त हुई थी । इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी पथक को दी । दोनों आरोपियों से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं । बंदी बनाने के पश्चात आगे की जांच के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया है ।

संपादकीय भूमिका

आतंकवाद से पीडित भारत !