बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के वीडियो साझा करने के कारण कार्यवाही होने का गोतिए को संदेह ।

नई दिल्ली – प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार फ्रांसुआ गोतिए ने कहा है कि उनका फेसबुक खाता स्थायी रूप से हटा (डिलीट) दिया गया है । उन्होंने इस बारे में ‘एक्स’ पर जानकारी दी । गोतिए के अनुसार, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा से संबंधित वीडियो साझा करने के उपरांत उनके खाते पर कार्यवाही की गई । इस घटना से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सूत्र पर फिर से प्रश्नचिह्न खडा हो गया है ।
गोतिए ने ‘एक्स’ पर कहा कि लगभग २ लाख मित्रोंवाला उनका फेसबुक खाता अचानक हटा दिया गया । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका इंस्टाग्राम खाता पहले भी २ बार हटाया जा चुका है । इस संदर्भ में गोतिए ने सोशल मीडिया के नियंत्रण को लेकर प्रश्न उठाए हैं ।
पहले भी ‘यूट्यूब चैनल’ तथा ‘ट्विटर’ खाता बंद किया जा चुका है ।
गोतिए के सोशल मीडिया खातों पर पहले भी कार्यवाही हो चुकी है । वर्ष २०२१ में उनका ‘ट्विटर’ खाता बंद कर दिया गया था, वर्ष २०२४ में उनका यूट्यूब चैनल हटा दिया गया था ।
‘मेटा’ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
फेसबुक की मालिक कंपनी ‘मेटा’ की ओर से इस प्रकरण में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है । सामान्यतः समुदाय दिशानिर्देशों का उल्लंघन, संवेदनशील या हिंसक सामग्री जैसे कारणों से खाते हटाए जाते हैं ।
संपादकीय भूमिकाअभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ढोल पीटनेवाले ‘मेटा’ जैसे सोशल मीडिया का हिन्दू-विरोधी स्वरूप इससे दिखाई देता है । |
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध
Bangladeshi Infiltrators Arrest : गोहाटी (असम) से १३ बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंदी बनाया गया !