हुब्बल्ली (कर्नाटक) से तथाकथित ‘लव जिहाद’ का एक अन्य प्रकरण सामने आया l

हुब्बल्ली (कर्नाटक) – यहां समीर मुल्ला से संबंधित कथित ‘लव जिहाद’ की घटना के बाद अब इसी प्रकार का एक अन्य प्रकरण सामने आया है । मुफीस मियान्नवर नामक एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक हिन्दू युवती को प्रेम संबंध में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया । आरोप के अनुसार, उसने युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे धमकाया तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ अत्याचार जारी रखा । बताया गया है कि अगस्त २०२५ में धारवाड में उसने युवती की जानकारी के बिना पंजीकरण पद्धति से विवाह करने की तैयारी की थी ; किंतु युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिल जाने पर यह विवाह नहीं हो सका । इसके बाद भी आरोपी द्वारा युवती को धमकाने का सिलसिला जारी रहा । आरोप है कि एक अवसर पर, जब युवती घर में अकेली थी, तब आरोपी ने जबरन घर में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया । साथ ही, इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई ।
हिन्दू संगठनों की सहायता से युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है ।
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस-शासित कर्नाटक में ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध कानून होने के पश्चात वहां की स्थिति पाकिस्तानी शासन के समान प्रतीत होती है, जिसके कारण इस प्रकार की हिन्दू-विरोधी घटनाएं घटित होती हैं । इस स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता है ! |
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की