
काठमांडू (नेपाल) – नेपाल के दूरसंचार प्राधिकरण ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है । संचार मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सट्टेबाजी से जुडे २८१ ऐप्स एवं संकेतस्थल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया, जिसे लागू भी कर दिया गया है । नेपाल की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा करने एवं युवाओं को द्यूत (जूआ) के जाल से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है ।
नेपाल की सीमाओं के पार से संचालित द्यूत एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोगसे होने वाली अवैध सट्टेबाजी करने वाले गिरोहों पर नेपाल सरकार की प्रभावी कठोर कार्रवाई का प्रभाव पडा है । ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल कई देशों से जुडा होता है एवं विभिन्न माध्यमों से संचालित होता है । सूत्रों के अनुसार, भारत एवं नेपाल के मध्य खुली सीमा होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय सट्टेबाज गिरोह ‘ऑनलाइन’ एवं ‘ऑफलाइन’ (प्रत्यक्ष) दोनों माध्यमों से अपना अवैध व्यवसाय चला रहे थे । घर-घर एवं खेतों में सट्टा लगाकर करोडों रुपये के लेन-देन किए जा रहे थे । इसमें हवाला का जाल एवं डिजिटल भुगतान प्रणाली का भी उपयोग हो रहा था ।
दोनों देशों की सुरक्षा संस्थाओ के मध्य बढते समन्वय के कारण इन गिरोहों की जडें शक्तिहीन हो रही हैं । इसके कारण सट्टेबाज अपने ठिकाने बदल रहे हैं या उनकी गतिविधियां कम हो गई हैं । यद्यपि नेपाल सरकार द्वारा प्रभावी कठोर कदम उठाए गए हैं तथापि यह आशंका जताई जा रही है कि सट्टेबाज नई तकनीकों का उपयोग करके पुन: से सक्रिय होने का प्रयत्न कर सकते हैं ।
संपादकीय भूमिकाभारत में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध कोई प्रभावी कठोर कानून नहीं है । भारत को भी अब इस पर ध्यान देकर कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है ! |
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र