|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – यहाँ के ऐतिहासिक इमामबाडे में अब महिलाओं को माथा ढककर, यानी हिजाब (पहचान छुपाने का वस्त्र) पहनकर ही प्रवेश मिलेगा । अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जाएगा । इमामबाडा प्रशासन ने यह निर्णय लिया है । इसके लिए उनका तर्क है कि “यह धार्मिक स्थान है, इसलिए यहां इस्लाम के नियमों का पालन होना चाहिए ।”
दूसरी ओर मुस्लिम एवं हिन्दू महिलाओं का कहना है कि मस्जिद में जाते समय माथा ढकना समझ में आता है, किन्तु इमामबाडे में मस्जिद के अतिरिक्त भी कई स्थान हैं जहां बडी संख्या में पर्यटक आते हैं । यह हमारे ‘स्वतंत्रता के अधिकार’ का उल्लंघन है ।
प्रमुख बिंदु
१. ‘हुसैनी टाइगर्स’ नामक एक मुस्लिम संगठन की कई वर्षों की मांग के उपरांत हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव एवं अतिरिक्त जिलाधिकारी (पश्चिम) एच. पी. शाही ने इसे अनुमति दी ।
२. उपजिलाधिकारी का कहना है कि बडा इमामबाडा शिया समुदाय का धार्मिक स्थल है, इसलिए उनकी मांग के अनुसार महिलाओं के लिए माथा ढकना आवश्यक किया गया है ।
३. यहां आने वाले पर्यटकों को माथा ढकने के लिए ओढनी उपलब्ध कराई जाएगी ।
४. शिया मौलाना कल्बे जव्वाद ने इस निर्णय का समर्थन किया है । उनका कहना है कि हर धार्मिक स्थल के अपने नियम होते हैं एवं हिजाब (पहचान छुपाने का वस्त्र) के बिना प्रवेश रोकने का हमें पूरा अधिकार है ।
Taliban-Like Rules at Lakshmanpuri Imambara?
Even non-Muslim women were asked to wear a hijab at the Imambara in Lucknow, and visitors were allegedly told to step on US 🇺🇸 and Israel 🇮🇱 flags.
Is imposing such a “Fatwa-style” rule acceptable in India? This is neither Pakistan… pic.twitter.com/FxLQOFIb2m
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 16, 2026
हिन्दू युवतियों को कडवा अनुभव
इमामबाडा देखने गई कुछ हिन्दू युवतियों ने आरोप लगाया कि वहां उपस्थित “डेथ टू अमेरिका एंड इजराइल” लिखे फलकों को लात मारने के लिए उनसे कहा गया । साथ ही उन्हें हिजाब (पहचान छुपाने का वस्त्र) पहने बिना प्रवेश नहीं दिया गया । कई महिला संगठनों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि इमामबाडा केवल धार्मिक स्थल ही नहीं अपितु एक पर्यटन स्थल भी है, जहां मस्जिद के अतिरिक्त भी अनेक दर्शनीय स्थल हैं।
कार्यकर्ता रेणू मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार या उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप कर यह निर्णय रोकना चाहिए । इस प्रकार के निर्णय महिलाओं को मध्ययुगीन काल में ले जाने वाले हैं एवं भारतीय संविधान इसकी अनुमति नहीं देता ।
संपादकीय भूमिका
|
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।