Aligarh Love Jihadists Arrested : अलीगढ (उत्तरप्रदेश) में हिन्दू छात्रा पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनानेवाले ३ मुसलमान युवकों को बंदी बनाया गया !

अलीगढ (उत्तरप्रदेश) – यहां समीर, जुबेर एवं शाहीद ये ३ मुसलमान युवक अनेक दिन से एक हिन्दू छात्रा का पीछा कर उसे सता रहे थे । ये आरोपी मुसलमान युवक उस पर धर्मांतरण करने का तथा निकाह करने का दबाव बना रहे थे । इस प्रकरण में पुलिस ने इन तीनों को बंदी बनाया है ।

जलालपुर की रहनेवाली यह छात्रा एक स्नातकीय महाविद्यालय में शिक्षा ले रही थी । इस छात्रा ने यह आरोप लगाया है कि शाहजमाल परिसर के समीर, जुबेर तथा गोंडा क्षेत्र के सुमखरा का शाहीद ये मुसलमान युवक पिछले अनेक दिन से उसका पीछा कर उसे सता रहे थे । ये युवक उस पर धर्मांतरण कर समीर के साथ निकाह करने के लिए दबाव बना रहे थे । छात्रा ने इस विषय में उसके परिजनों को बताय । १२ मार्च को ये तीनों युवक जब उसका पीछा करते हुए महाविद्यालय तक पहुंचे, तब पीडिता के चाचा एवं अन्य लोगों ने उन्हें पकड लिया । इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया । पुलिस ने छेडखानी, साथ ही धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के प्रकरण में इन आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया है तथा इन तीनों को बंदी बनाया है ।

संपादकीय भूमिका

जब तक सरकार लव जिहादियों को फांसी देने का कानून नहीं बनाती, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, इस बात को सरकार को ध्यान में लेना आवश्यक है !