
टोक्यो (जापान) – ईरान-इजराइल तथा अमेरिका के बीच पहले से ही युद्ध की स्थिति बनी हुई है । ऐसे समय में अब पूर्व एशिया में भी तनाव बढने के संकेत दिखाई दे रहे हैं । उत्तर कोरिया ने अपने पूर्व दिशा में स्थित समुद्र की ओर १० बैलिस्टिक (अंतरमहाद्वीपीय) मिसाइलें दागीं । उत्तर कोरिया की इस कार्यवाही के बाद जापान ने तुरंत चेतावनी दी है । जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जनता सतर्क रहे । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकायची ने मिसाइल प्रक्षेपण के मार्ग से संबंधित क्षेत्रों में तुरंत आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी है ।
१. उत्तर कोरिया की इस नई कार्यवाही से क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ गई है एवं तनाव में वृद्धि हुई है ।
२. मिसाइल प्रक्षेपण के बाद जापान के तटरक्षक बल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए समुद्र में जो नौकाएं हैं,उनके लिए सतर्क रहने की चेतावनी दी है ।
३. फरवरी २०२६ के आम चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद ताकायची ने कहा था कि “हम क्षेत्रीय सुरक्षा तथा जापानी भूभाग की रक्षा पर विशेष ध्यान देंगे ।”
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
Jalalabad Renamed : जलालाबाद का नाम अब ‘भगवान परशुराम पुरी’ होगा ।