इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में मारन की ‘सनराइजर्स लीड्स’ दल

नई दिल्ली – ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) क्रिकेट प्रतियोगिता की सनराइजर्स हैदराबाद दल की स्वामी काव्या मारन (‘Sun TV’ की स्वामी ) ने पाकिस्तानी अबरार अहमद को इंग्लैंड में अपने दल के लिए क्रय किया है । इंग्लैंड में खेले जाने वाले ‘द हंड्रेड’ लीग में ‘सनराइजर्स लीड्स’ काव्या मारन के स्वामित्व वाला दल है । १२ मार्च को ‘द हंड्रेड’ लीग के लिए बोली लगाई गई । २ लाख ५५ सहस्त्र डॉलर देकर अबरार अहमद को क्रय किया गया । ‘द हंड्रेड’ में पहली बार किसी भारतीय दल स्वामी के दल ने किसी पाकिस्तानी खिलाडी को क्रय किया है । इस विषय को लेकर भारत में विवाद प्रारंभ हो गया है ।
🚨 Outrage: Kavya Maran’s Team Signs Pakistani Player Who Mocked IAF Hero Abhinandan
Sun TV owner Kavya Maran has signed a Pakistani cricketer – previously accused of mocking IAF pilot Abhinandan Varthaman and Operation Sindoor – for her Sunrisers Leeds team in England’s The… pic.twitter.com/TuAyVzbPwB
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 13, 2026
सामाजिक माध्यम पर अनेक लोग सनराइजर्स हैदराबाद एवं उनकी स्वामी काव्या मारन की आलोचना कर रहे हैं । उन पर राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया जा रहा है । इसी कारण सनराइजर्स लीड्स का ‘एक्स’ (X) अकाउंट अचानक बंद कर दिया गया है । दल स्वामियों ने अभी तक इस पर कोई उत्तर नहीं दिया है । इस पर अब सनराइजर्स लीड्स के मुख्य कोच डैनियल विटोरी ने स्पष्टीकरण दिया है । उन्होंने कहा कि ‘द हंड्रेड’ की बोली में हम आदिल रशीद (अफगानिस्तान के खिलाडी) को क्रय नहीं कर पाए, इसलिए उनके स्थान पर अबरार अहमद को लिया गया ।
संपादकीय भूमिकाभारत के शत्रु देश के खिलाडी को करोडों रुपये देकर क्रय करनेवाली मारन की ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ के ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ दल पर अब प्रतिबंध लगाने की मांग जनता को करनी चाहिए ! |
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari