|

अमरावती / नागपुर – अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष-भाष्यकार डॉ. अनिल वैद्य द्वारा प्रस्तुत ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार वर्ष २०२६-२७ में भारत स्वयं को एक ‘शांतिप्रिय हिन्दू राष्ट्र’ के रूप में घोषित करने की संभावना है ।
डॉ. अनिल वैद्य ने कहा –
१. इस कालखंड में भारत का विश्व में एक ‘महाशक्ति’ के रूप में व्यापक प्रभाव स्थापित होगा । जब पाश्चात्य देश तथा पडोसी राष्ट्र युद्ध की ज्वाला में दग्ध हो रहे होंगे, तब विश्व को शांति का मार्ग दिखाने के लिए भारत अग्रसर होगा । इस पृष्ठभूमि में भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित किया जाना केवल औपचारिकता नहीं होगा, अपितु समय की आवश्यकता बन जाएगी एवं विश्व को भारत का मार्गदर्शन स्वीकार करना पडेगा ।
२. सूर्यमंडल में शुभ ग्रह माने जाने वाले गुरु वर्तमान में ‘अतिचार’ (अत्यधिक तीव्र) गति से भ्रमण कर रहे हैं । ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब गुरु ऐसी गति से मिथुन से कुंभ राशि तक संचरण करते हैं, तब विश्व में व्यापक परिवर्तन एवं उथल-पुथल होती है । वर्तमान में चल रहे रूस-यूक्रेन तथा ईरान-इस्रायल युद्ध भी इसी ग्रह-स्थिति के परिणाम माने जा रहे हैं ।
३. वर्ष २०२५ से २०३२ का काल विश्व के लिए अत्यंत कठिन माना जा रहा है । इस अवधि में अनेक देशों में आत्मकेंद्रित नेतृत्व के कारण युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होकर व्यापक नरसंहार होने की आशंका है ।
४. वर्ष २०२९ के पश्चात संभावित वैश्विक महायुद्ध में भारत अत्यंत निर्णायक एवं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
५. इस वैश्विक संघर्ष में पाश्चात्य देशों को भारी आर्थिक क्षति होगी; किंतु भारत को इसका अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा । भारत विकसित तथा विकासशील देशों की श्रेणी में तीव्र गति से आगे बढेगा ।
६. वर्ष २०३३ तक पाकिस्तान का अस्तित्व पूर्णतः समाप्त होकर उसके राष्ट्र के रूप में मानचित्र से गायब होने की संभावना व्यक्त की गई है ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan