|

सोलापुर – हिन्दू–हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य शासन ने ‘राष्ट्र प्रथम’ अभियान के अंतर्गत जिले की ६७० विद्यालयों में कक्षा चौथी से आठवीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है । पूर्व सैनिकों के माध्यम से विद्यार्थियों को सैन्य अनुशासन सिखाया जाएगा । विद्यालयी शिक्षा मंत्री दादा भुसे की संकल्पना से यह अभियान १५ जनवरी २०२६ से प्रारंभ हुआ है । २० मार्च २०२६ तक यह प्रशिक्षण चलता रहेगा । राज्य के सभी विद्यालयों में इस संबंध में प्रशिक्षण प्रारंभ है ।
१ . छात्राओं को केवल शारीरिक रूप से ही सक्षम नहीं, अपितु उन्हें मानसिक रूप से भी सशक्त बनाने पर बल दिया गया है । इसमें तायक्वांडो (कोरिया की प्रसिद्ध युद्धकला), कराटे (जापान की प्रसिद्ध युद्धकला), जूडो (जापान की प्रसिद्ध युद्धकला), क्राव मागा (इज़रायल की आत्मरक्षा कला), बॉक्सिंग (मुष्टियुद्ध) जैसी ‘मार्शल आर्ट्स’ (युद्धकलाएँ) का समावेश है । योगासन तथा प्राणायाम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य किया जाएगा । व्यक्तित्व विकास, निर्णय क्षमता एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषय भी छात्राओं को सिखाए जाएंगे ।
२ . विद्यालयों में अनुशासन तथा देशरक्षा की भावना विकसित करने के लिए पूर्व सैनिक, NCC (राष्ट्रीय छात्र सेना) एवं ‘स्काउट-गाइड कैडेट्स’ का सहयोग लिया जाएगा । ये सैनिक छात्राओं को परेड, संचलन तथा तीनों रक्षा दलों की जानकारी देंगे । छात्राओं में राष्ट्रीय विचारों का बीजारोपण किया जाएगा ।
३ . सोलापुर के विद्यालयों में छात्राओं को प्रशिक्षण देने का समय मुख्याध्यापक तथा विद्यालय की समितियां निर्धारित करेंगी । प्रशिक्षण के समय महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी । अस्वस्थ छात्राओं को इससे छूट दी जाएगी ।
संपादकीय भूमिकाराज्य शासन का सराहनीय प्रयास । सोलापुर की तरह राज्य की सभी छात्राओं को इस प्रकार का विशेष प्रशिक्षण मिलना चाहिए । इसके लिए शासन को प्रयास करने चाहिए । |
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।