
प्रतापगढ (उत्तर प्रदेश) – श्रीराम मंदिर की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘नव युवा हिन्दू सर्व समाज सहयोग संगठन’ ने प्रतापगढ में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद शोभायात्रा’ का आयोजन किया था । इस शोभायात्रा में प्रतापगढ के अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने भाग लिया । इस शोभायात्रा में प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक श्री. धीरज ओझा उपस्थित थे ।
प्रमुख वक्ता के रूप में हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रामायण की रचना करने से पूर्व ही भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की भविष्यवाणी की गई थी । उसी प्रकार अनेक संतों ने भविष्य में सनातन राष्ट्र-स्थापना की भविष्यवाणी की है । सनातन राष्ट्र-स्थापना हेतु हिन्दुओं के प्रभावशाली संगठन की आवश्यकता है; अतः प्रत्येक गांव में हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन होना चाहिए । भारत में श्रीराम मंदिर की स्थापना हुई है । अब हमें रामराज्य की स्थापना की शपथ लेनी होगी ।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने उनके ‘अस्पृश्य’ ग्रंथ में लिखा है कि उस समय केवल ८ से १० जातियों का ही अस्तित्व था; परंतु अंग्रेजों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए तथा कांग्रेस ने स्वतंत्रता के उपरांत तुष्टीकरण नीति के लिए जातियों की संख्या बढाई । इसके लिए हम धर्मशिक्षावर्ग चलाकर हिन्दुओं को तोडने के प्रयास विफल कर सकते हैं ।’’
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।