गर्भगृह से रेत हटाए जाने के एक वर्ष बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी
भुवनेश्वर (ओडिशा) – यहां के प्राचीन कोणार्क मंदिर के गर्भगृह में भक्त १ वर्ष बाद जा सकेंगे । अभी गर्भगृह में रेत भरी हुई है तथा इसे हटाने का काम चल रहा है । मंदिर के पीछे १५ फुट ऊंची दीवार है । इसे गिरने से बचाने के लिए अंग्रेजों ने वर्ष १९०३ -०४ में मंदिर के गर्भगृह में हजारों टन रेत भर दी थी । तब से गर्भगृह बंद है । अब भारतीय पुरातत्व विभाग तथा ‘आयआयटी मद्रास’ के ३० लोगों की पथक को इस रेत को हटाने का काम सौंपा गया है ।
रेत को पूरी तरह हटाने में ३ महीने लगेंगे । एक वर्ष बाद, भक्त पहली बार इस ऐतिहासिक मंदिर के गर्भगृह में जा सकेंगे ।
हर वर्ष ३५ लाख से अधिक पर्यटक इस मंदिर में आते हैं । यह मंदिर ताजमहल के बाद देश के पुरातत्व स्मारकों में दूसरे नंबर पर है ।

‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया