Qasim Gujjar Shot Dead : भारत द्वारा भगोडा (पसार) घोषित पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में मारा गया

आतंकवादी महंमद कासिम गुज्जर

पेशावर (पाकिस्तान) – भारत में सबसे वांछित (जिसे ढूंढा जा रहा था) आतंकवादी मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान को पाकिस्तान में मार गिराया गया है । उसे १३ फरवरी की शाम पेशावर में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । पूर्व भारतीय रॉ अधिकारी तथा एन्.एस्.जी. ( नॅशनल सिक्युरिटी गार्ड – राष्ट्रीय सुरक्षा रक्षक) कमांडो लक्ष्मण उर्फ लकी बिष्ट ने अपने अधिकृत सामाजिक माध्यम खाता पर एक वीडियो प्रसारित किया है । इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक दोपहिया सवार ने सडक पर खुलेआम गुज्जर को निशाना बनाया ।

मोहम्मद कासिम गुज्जर का नाम लंबे समय से भारत की सूची में था । वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुडा था तथा भारत में कई आतंकी षड्यंत्रो में सम्मिलित था । उसे दो वर्ष पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘आतंकवादी’ घोषित किया था । उसकी हत्या पर अभी तक पाकिस्तान की पुलिस, सेना या गुप्तचर संस्था आय.एस.आय. (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) ‘अंतर्सेवा गुप्तचर यंत्रणा’ की ओर से कोई अधिकृत निवेदन नहीं आया है ।