
इंदौर (मध्यप्रदेश) – शहर के ‘नरसी मुंजी इंस्टिट्यूट’ में ‘वैलेंटाइन डे’ के निमित्त एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम के समय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे तथा उन्होंने कार्यक्रम का विरोध किया ।
१. इस समय कार्यकर्ताओं ने परिसर में नारे लगाए । कुछ ने इंस्टिट्यूट में घुसकर तोडफोड की ।
२. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रण में लिया तथा परिसर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित योजना की ।
३. कार्यक्रम की पूर्व सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी , ऐसी जानकारी दी गई है ।
४. वर्तमान में पुलिस सीसीटीवी का चित्रण जांचकर तोडफोड करने वालों की पहचान करने का कार्य कर रही है । ‘उन पर आगे कानूनी कार्यवाही की जाएगी’ , ऐसा पुलिस ने कहा ।
संपादकीय भूमिका‘वैलेंटाइन डे’ का विरोध करने वालों को ‘उपद्रवी’ , ‘समाजकंटक’ कहकर अपमानित किया जाता है, परंतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके समाज में अनाचार को प्रोत्साहन देने वालों के विरोध में आवाज उठाना आवश्यक है। |
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
स्थानीय स्तर पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सहभागी हों !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।