Coffee Rave Party : हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कडे विरोध के कारण अहिल्यानगर में आयोजित ‘कॉफी रेव पार्टी’ निरस्त !

‘वैलेंटाईन डे’ के उपलक्ष्य में किया गया था आयोजन !

अहिल्यानगर – शहर के टाईटन शोरूम के पास स्थित ‘शॉर्ट ब्रेक कैफे’ में १४ फरवरी को ‘वैलेंटाईन डे’ के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए ‘सनडाऊनर कॉफी रेव पार्टी’ के कार्यक्रम का हिन्दू जनजागृति समितिसहित विभिन्न हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने कडा विरोध किया । इसके कारण यह कार्यक्रम निरस्त किया गया है । संबंधित इंस्टाग्राम पृष्ठ पर प्रसारित कार्यक्रम का विज्ञापन हटाया गया है । हिन्दू जनजागृति समिति के जिला समन्वयक श्री. रामेश्वर भुकन ने ‘यह हिन्दुओं की एकजुटता की विजय है । समाजविघातक आक्रमण रोकना ही संस्कृतिरक्षा है’, ऐसी भूमिका रखी ।

जिला पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि

१. हिन्दू जनजागृति समितिसहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अहिल्यानगर के जिलाधिकारी डॉ. पंकज आशिया एवं पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे को ज्ञापन प्रस्तुत कर ‘इस कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जाए अथवा दी गई अनुमति निरस्त की जाए’, यह मांग की ।

२. रेव पार्टियों में गांजा, चरस, कोकेन जैसे मादक पदार्थाें का उपयोग किया जाता है । ऐसे पदार्थाें पर कानूनन प्रतिबंध होते हुए भी मादक पदार्थाें की बिक्री की जाती है । अहिल्यानगर एक शिक्षा का केंद्र होने से यहां बडी संख्या में छात्र रहते हैं । रेव पार्टियों के कारण युवकों में व्यसनाधीनता बढकर उनके भविष्य पर अनिष्ट परिणाम हो सकता है, साथ ही मदिरा एवं मादक पदार्थाें के प्रभाव में आकर महिलाओं के साथ छेडखानी करना, अत्याचार अथवा अश्लील चित्रीकरण आदि से कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है, ऐसा भी ज्ञापन में कहा गया है ।

जिलाधिकारी डॉ. पंकज आशिया को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए धर्मप्रेमी

३. ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए बजरंग दल के श्री. नाना मोरे, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री. अजिंक्य गायकवाड, ‘हिन्दू टाईम्स’की संपादिका श्रीमती स्नेहा जोशी, हिन्दू जनजागृति समिति के जिला समन्वयक श्री. रामेश्वर भुकन, समिति के जिला हिन्दू संगठक श्री. बापू ठाणगे, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की राज्य सचिव श्रीमती गीता गिल्डा, भाजपा कार्यालय मंत्री श्री. मुकुल गंधे, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के श्री. भरत शिंदे, श्री. सुनील शिंदे, रणरागिनी शाखा की श्रीमती सुरेखा विद्ये, सामाजिक कार्यकर्ता श्री. र्ते श्री. दिनेश जोशी, श्री. रवी गाली आदि उपस्थित थे ।

४. ज्ञापन का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रयासों के कारण रेव पार्टी निरस्त हुई, इसके लिए सभी संगठनों के आभार व्यक्त कर ईश्वर के चरणों में कृतज्ञता व्यक्त की गई ।

संपादकीय भूमिका 

  • ‘कॉफी रेव पार्टी’ जैसी विकृतियां देहली, मुंबई जैसे महानगरों के उपरांत अब अहिल्यानगर जैसे छोटे शहरों में भी आ रही हैं । भारत की युवा पीढी को संस्कारहीन बनाने के लिए ऐसे षड्यंत्र रचे जा रहे हैं, इसे जान लें !
  • धर्मरक्षणा हेतु कृतिशील हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों का अभिनंदन !