|
(‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ अर्थात ‘अखिल भारतीय मुस्लिम एकता संघ’)

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) – ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा देते हुए ए.आई.एम.आई.एम. के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने ९ फरवरी को मुरादाबाद में एक सार्वजनिक सभा में मुसलमानों से २४ बच्चे पैदा करने का आह्वान किया ।
शौकत अली द्वारा दिए गए कथन (बयान)
१. मुसलमानों की बढती जनसंख्या को लेकर कई लोग चिंता करते हैं, परंतु बडी जनसंख्या राष्ट्र को अधिक दृढ (मजबूत) बनाती है । चीन की बडी जनसंख्या उसकी वैश्विक शक्ति का एक कारण है ।
२. बच्चे अल्लाह की देन हैं, उन्हें बिना डरे स्वीकार किया जाना चाहिए । जब तक अल्लाह दे रहा है, तब तक लोगों को बच्चे पैदा करते रहना चाहिए । बढती जनसंख्या को समस्या न मानकर शक्ति का प्रतीक मानना चाहिए ।
३. मेरे ८ बच्चे हैं । मेरे बडे भाई का निधन हो चुका है, उनके १६ बच्चे हैं । मेरी मां ९७ वर्ष की हैं और उनके ७२ नाती-पोते हैं, जिनमें से कई युवा और लंबे-चौडे हैं ।
हिन्दुओं को १४ बच्चे पैदा करने चाहिए
कुछ हिन्दू नेता, जिन्होंने स्वयं विवाह नहीं किया है, अन्य हिन्दुओं को ४ बच्चे पैदा करने का परामर्श दे रहे हैं । चार ही क्यों ? हम अपने हिन्दू भाइयों से १४ बच्चे पैदा करने को कहते हैं, क्योंकि इससे देश दृढ होगा परंतु दूसरों को परामर्श देने से पहले ऐसे नेताओं को स्वयं विवाह करके बच्चे पैदा करने चाहिए ।
(और इनकी सुनिए…) ‘कांग्रेस काल की दंगों में २ लाख २५ सहस्र मुसलमानों की हत्या’
कांग्रेस सरकार के समय अनुमानतः ५० सहस्र दंगों में से लगभग ९० प्रतिशत दंगों में मुसलमान मारे गए । स्वतंत्रता के पश्चात लगभग २ लाख २५ सहस्र मुसलमान मारे गए ।
(शौकत अली भूलवश मुसलमान कह रहे हैं, ऐसा ही कहना पडेगा, क्योंकि दंगे मुसलमान आरंभ करते हैं और हिन्दू मारे जाते हैं—यह विभाजन से चला आ रहा है ! – संपादक)
इन तथ्यों पर न्याय तथा प्रशासन की बात करने वालों को ध्यान देना चाहिए । (झूठ बोलो, परंतु डटे रहो—यह शौकत अली की प्रवृत्ति है ! – संपादक)
समाजवादी पार्टी का नेता शराब व्यवसाय से जुडा
पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के विधायक कमल अख्तर मुरादाबाद में मदिरा (शराब) बिक्री से जुडे रहे हैं । ‘गजल बार’ जैसे स्थान कौन चलाता है, यह कई लोगों को पता है । समाजवादी पार्टी के नेता स्वयं शराब व्यवसाय से जुडे हैं, फिर भी वे हमारे दल पर भाजपा का ‘बी-ग्रुप’ होने का आरोप लगाते हैं ।
(और इनकी सुनिए…) ‘मुसलमानों में भय बढा ‘
पिछले कुछ वर्षों में सैकडों मदरसों का विस्तार हुआ है; परंतु उन्हें ‘आतंकवाद के केंद्र’ के रूप में देखा जा रहा है । मुरादाबाद जिले में लगभग १०० मदरसे बंद किए गए हैं, जिससे समुदाय में भय बढा है । मुसलमानों को अब रेल या बस से यात्रा करते समय भी असुरक्षा अनुभूत होती है । सार्वजनिक स्थानों पर दाढी खींची जाती है । मुसलमान लडकियों को सार्वजनिक उत्पीडन का सामना करना पडता है, जिसमें उनका हिजाब (मुस्लिम महिलाओं का सिर और गर्दन ढकने का वस्त्र) बलपूर्वक उतारना भी सम्मिलित है । (इस देश में लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद, आतंकवाद, हिन्दुओं की धार्मिक शोभायात्राओं पर मस्जिदों के पास आक्रमण, कश्मीर में आज भी हिन्दुओं का न रह पाना—ये सभी उदाहरण दिखाते हैं कि भय मुसलमानों को नहीं, अपितु हिन्दुओं को है । इसके उपरांत भी ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ ऐसी पंक्तियां चरित्रार्थ हो रही हैं! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाकेंद्र तथा कई राज्य सरकारें मुसलमानों पर सरकारी योजनाओं के माध्यम से पैसा खर्च कर रही हैं, सभी सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ लिया जा रहा है, बच्चों को डॉक्टर या इंजीनियर बनाने का कोई विशेष आग्रह नहीं होने के कारण अनेक बच्चे पैदा करना मुसलमानों के लिए कठिन नहीं है । बडे होने पर वे आपराधिक गतिविधियों में अधिक संलग्न दिखाई देते हैं, इसलिए पालन-पोषण एवं संस्कार देने का बोझ भी नहीं रहता—यह भी कथित वस्तुस्थिति बताई गई है |
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !