Terrorist Abdul Rehman : कारागृह के एक कैदी ने की आतंकवादी अब्दुल रहमान की हत्या !

फरीदाबाद (हरियाणा) के नीमका कारागृह की घटना

आतंकी अब्दुल रहमान की कारागृह में हत्या

फरीदाबाद (हरियाणा) – यहां के नीमका कारागृह में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की ८ फरवरी को हत्या की गई । इसी कारागृह में बंद अन्य एक कैदी अरुण चौधरी पर इस हत्या का आरोप है । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रहमान के सिर पर किसी नुकीली वस्तु से वार किए गए । इस हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है । यह हत्या आतंकी गतिविधियों से संबंधित है अथवा किसी व्यक्तिगत शत्रुता के चलते हुए है, इसका अन्वेषण चल रहा है ।

मार्च २०२५ को हरियाणा के पलवल से अब्दुल रहमान को बंदी बनाया गया था । उसके पास से २ हैंड ग्रेनेड जब्त किए गए थे । वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के अयोध्या का निवासी था । वह ‘इस्लामिक स्टेट खोरासान’से संबंधित था । अब्दुल रहमान तथा उसके सहयोगी सुफियान को बंदी बनाए जाने के उपरांत की गई पूछताछ में अयोध्या में आतंकी आक्रमण का षड्यंत्र उजागर हुआ था । हत्या के आरोपी अरुण चौधरी को भी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण बंदी बनाया गया था ।