|

पंचमहल (गुजरात) – यहां के शेहरा ग्राम स्थित एस.जे. डेव हाईस्कूल में पूर्व परीक्षा के लिए विलंब से आने वाले १२ वीं के विद्यार्थी से जब शिक्षिका ने कारण पूछा, तो क्रुद्ध होकर मोहम्मद खान अंसारी नामक १८ वर्षीय विद्यार्थी ने शिक्षिका को थप्पड मार दिया । यह घटना २४ जनवरी को घटित हुई । यह संपूर्ण घटना सीसीटीवी (CCTV) में अंकित हो गई है । इसका चलचित्र (वीडियो) सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है । उक्त विद्यार्थी के अभिभावकों को इस विषय में सूचित करने के उपरांत उन्होंने शिक्षक तथा प्रधानाचार्य से क्षमा याचना की; किंतु २७ जनवरी को मोहम्मद खान अंसारी अपने पिता के साथ १५ से २० अन्य व्यक्तियों को लेकर विद्यालय आया । उसने शिक्षिका को यह कहकर धमकाया कि ‘तुम इस शहर में अकेली रहती हो । इसलिए तुम्हें स्वयं की चिंता करनी चाहिए’ ।
🚨 Shocking Incident from Panchmahal, Gujarat! 🚨
A classs 12 student, Mohammad Khan Ansari (18), slapped a female teacher in Shehera village after she questioned him for arriving late to an exam. ✋
Following the assault, the student, his father, and a mob intimidated the… pic.twitter.com/UlV6PA2dVY
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 9, 2026
१. पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, अंसारी जब पूर्व परीक्षा के लिए विलंब से पहुंचा, तब महिला पर्यवेक्षक शिक्षिका ने उससे विलंब का कारण पूछा । इस पर वह उदंडतापूर्वक वार्तालाप करने लगा । उसने कहा, ‘मुझे घर पर कभी कोई नहीं पूछता । आप मुझसे प्रश्न पूछने वाली कौन होती हैं ?’ इसके पश्चात उसने शिक्षिका को थप्पड जड दिया । साथ ही, शिक्षिका को धक्का देकर वह वहां से भाग गया ।
२. शिक्षिका के परिवाद (शिकायत) के उपरांत ३ फरवरी को मोहम्मद खान, अन्य ४ व्यक्ति तथा भीड के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने अपराध अंकित किया । खान ने तर्क दिया कि वह केवल शिक्षक तथा विद्यालय के कर्मचारियों से क्षमा मांगने आया था । इस प्रकरण में खान सहित ३ व्यक्तियों को बंदी बनाने के पश्चात न्यायालय ने उन्हें जमानत पर मुक्त कर दिया ।
संपादकीय भूमिका
|
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार