Sambhal School Controversy : संभल (उत्तर प्रदेश): सरकारी स्कूल की दीवारों से महापुरुषों के चित्र हटाकर लिखीं कुरान की आयतें !

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षक मोहम्मद नाजिम निलंबित

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – संभल जिले के कुढफतेहगढ स्थित नगला पूर्वा गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखने तथा महापुरुषों के चित्र हटाने का प्रकरण सामने आया है । शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी और सहायक शिक्षक मोहम्मद नाजिम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । पुष्पा देवी ने इस पूरी घटना के लिए नाजिम को ही उत्तरदायी ठहराया है ।

घटना के मुख्य बिंदु:

१. ६ फरवरी को विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को विद्यालय में धार्मिक गतिविधियों की सूचना मिली । इसके बाद बडी संख्या में कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया ।

२. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रधानमंत्री, भारत माता, मां सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस तथा रवींद्रनाथ टैगोर सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों को दीवारों से हटाकर एक कमरे में रख दिया गया था और दीवारों पर कुरान की आयतें लिख दी गई थीं ।

३. इसे सरकारी विद्यालय के नियमों के विरुद्ध बताते हुए हिन्दुत्वनिष्ठों ने जमकर नारेबाजी की । उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में ‘जिहाद’
चलाया जा रहा है ।

४. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अवसर पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । दोनों पक्षों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया गया । विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से थाने में लिखित शिकायत प्रविष्ट कराई गई है ।

५. शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं । पुलिस भी इस प्रकरण की छानबीन कर रही है ।

संपादकीय भूमिका

ध्यान दें कि सरकारी स्कूलों में गीता पढाने की मांग होने पर शोर मचानेवाले कथित धर्मनिरपेक्षतावादी, विद्यालयों के इस्लामीकरण पर मौन साधे रहते हैं !