
क्वेटा (बलूचिस्तान) – बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ३१ जनवरी की सुबह से पाकिस्तान के विरोध में संघर्ष के दूसरे चरण की घोषणा की है । पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा ४१ बलूच लोगों की कथित हत्याओं के विरोध में ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के अंतर्गत राजधानी क्वेटा सहित १२ प्रमुख शहरों में तीव्र आक्रमण प्रारम्भ किए गए हैं । बी.एल.ए. ने कई पुलिस थानों तथा सरकारी भवनों पर नियंत्रण कर लिया है । इन आक्रमणों में पाकिस्तान के २० सैनिकों के मारे जाने का समाचार है । बी.एल.ए. ने क्वेटा के साथ-साथ ग्वादर, नुश्की, मस्तुंग एवं पसनी जिलों में भी एक साथ घेराव किया है । मस्तुंग में एक पुलिस थाना अपने अधिकार में लेकर ३० बंदियों को स्वतंत्र किया गया । स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई स्थानों पर पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी चौकियां छोडकर पीछे हटना पडा । अब वे लडाकू हेलिकॉप्टरों की सहायता से आकाशीय आक्रमण (हवाई हमले) कर रहे हैं ।
स्वतंत्रता के लिए निर्णायक चरण – बी.एल.ए. प्रमुख का आह्वान
बी.एल.ए. के सेनाप्रमुख बशीर जेब बलोच ने वीडियो संदेश के माध्यम से इन आक्रमणों को मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए “निर्णायक चरण” बताया है । उन्होंने आम नागरिकों से घरों से बाहर निकलकर बलूच सेना का समर्थन करने की प्रार्थना की ।
BLA has launched Operation Herof 2.0, triggering a large-scale wave of attacks across key cities in Balochistan. #BalochStruggle #FreeBalochistan #BalochistanIsNotPakistan #BalochGenocide #SaveBalochWomen #IranRevolution2026 pic.twitter.com/bUXcfAcjUv
— Zahira Baloch (@ZahiraBaloch) January 31, 2026
उन्होंने चेतावनी दी कि “बलोच सेना हर गली तथा हर क्षेत्र से शत्रु को हटा देगी ।” अगस्त २०२४ में शुरू हुए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का यह अगला चरण बताया जा रहा है । पहले चरण में १३० पाक सैनिकों के मारे जाने की बात बलूच सेना ने कही थी । बलूच सेना ने चीन को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह ग्वादर तथा बलूचिस्तान की परियोजनाओं से दूर रहे, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे ।
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लें !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba