
नागौर (राजस्थान) – यहां हरसौर गांव में पुलिस ने एक खेत से बडी मात्रा में विस्फोटक पकडे हैं । यहां १८७ बोरियों में ९५५० किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ पाया गया । इसके अतिरिक्त बडी मात्रा में डेटोनेटर तथा फ्यूज वायर भी पकडे गए । घटनास्थल से सुलेमान खान (उम्र ५० वर्ष) को बंदी बनाया गया है । उसके विरुद्ध पहले से ही ३ अपराध लिखे हुए हैं । १० नवंबर २०२५ को दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग किया गया था । उसके एक दिन पहले हरियाणा के धौज गांव से अनुमानतः ३००० किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा गया था ।
🛡️ Security Alert: Huge Explosive Stock Seized in Rajasthan
On the eve of #RepublicDay, Rajasthan Police foiled a massive threat by seizing nearly 10,000 kg of explosives in Harsaur village (Thawla), Nagaur
👤 Accused Suleman Khan arrested.
pic.twitter.com/bzWhQGzHUW— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 26, 2026
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुलेमान वैध तथा अवैध खनन करने वालों को विस्फोटक बेचता था । हालांकि विस्फोटक मिलने की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है । वे भी सुलेमान से पूछताछ करने के लिए आने वाली हैं ।
अमोनियम नाइट्रेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
अमोनियम नाइट्रेट स्वयं विस्फोटक नहीं है, परंतु यदि इसे डीजल या किसी अन्य ईंधन के साथ मिलाया जाए , तो यह एक भयानक बम में बदल जाता है । यह एक गंधहीन , सफेद दानेदार रसायन है । विशेष रूप से उर्वरक निर्माण में इसका उपयोग होता है । विश्वभर में नाइट्रेट आधारित उर्वरकों का उपयोग सबसे अधिक सामान्य है ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत