कश्मीर की मस्जिदों के विषय में बोलने वाले पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में ४० मस्जिदें ध्वस्त की हैं । – Baloch Leader Mir Yar

बलूच नेता मीर यार ने भारत का पक्ष लेते हुए पाकिस्तान पर कठोर टिप्पणी की 

बलूच नेता मीर यार

नई दिल्ली – पाकिस्तान स्वयं एक आतंकवादी देश है, उसने बलूचिस्तान में ४० मस्जिदें ध्वस्त की हैं । मस्जिदों पर सीधे बमबारी करना , कुरान जलाना और मस्जिदों के प्रमुखों का अपहरण करना , ऐसे अमानवीय कृत्य पाकिस्तानी सेना ने किए हैं । जो देश स्वयं अल्पसंख्यकों का उत्पीडन करता है , उसे दूसरों को मानवाधिकारों पर उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है , ऐसे शब्दों में बलूच नेता मीर यार ने पाकिस्तान की सरकार पर टिप्पणी की है । भारत द्वारा कश्मीर की मस्जिदों और मदरसों की संपूर्ण जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर पाकिस्तान ने इस पर टिप्पणी की थी ।

इसका विरोध करते हुए बलूच नेताओं ने पाकिस्तान को फटकारते हुए भारत का पक्ष लिया है ।

पाक सेना द्वारा टैंकों के माध्यम से बमबारी कर नागरिकों पर आक्रमण 

बलूच नेता मीर यार ने ‘एक्स’ पर कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने सबसे पहले ‘खान ऑफ कलात’ की मस्जिद को लक्ष्य बनाया था । पाकिस्तानी टैंकों और तोपखाने द्वारा नागरिकों पर बमबारी की गई थी । उस मस्जिद पर आज भी मोर्टार शैल के चिन्ह बने हुए हैं तथा वे पाकिस्तान की क्रूरता तथा इस्लाम-विरोधी आचरण का जीवंत प्रमाण हैं । पाकिस्तान की सेना धार्मिक और जिहादी कट्टरपंथियों का उपयोग हिंदू , सिख , ईसाई और अन्य अल्पसंख्यकों को डराने के लिए हथियार के रूप में करती है ।

संपादकीय भूमिका 

ऐसे पाकिस्तान को भारत की मस्जिदों के विषय में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है , यह स्पष्ट होता है । भारत में पाकिस्तान-प्रेमी इस पर क्यों नहीं बोलते ?