लद्दाख तक पहुंचा ‘लव जिहाद’

लेह (लद्दाख) – लद्दाख के जांस्कर क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ एवं बलपूर्वक धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर जांस्कर बौद्ध संघ ने प्रशासन को पत्र भेजकर गंभीर चिंता व्यक्त की है । संघ ने एक बौद्ध युवती के अपहरण तथा जबरन धर्मांतरण का विषय उठाते हुए उसको सुरक्षित छुडाने की मांग की है । साथ ही लद्दाख में कठोर धर्मांतरण-विरोधी कानून लागू करने का अनुरोध किया गया है । संघ का कहना है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द को गंभीर रूप से बिगाड सकती हैं ।
युवती के लापता होने से बढी चिंता
जांस्कर बौद्ध संघ के अनुसार स्टांजिन यांगडोल नामक बौद्ध युवती कई दिनों से लापता है । आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर उसकी इच्छा के विरुद्ध किसी स्थान पर बंधक बना रखा है । यह घटना गंभीर है एवं जनहित से जुडी हुई है, ऐसा कहते हुए संघ ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ।
विवाह के नाम पर धर्मांतरण का आरोप
संघ ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि लद्दाख में बौद्ध समाज की लडकियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा है । कई घटनाओं में युवतियों की सहमति के बिना यह प्रक्रिया चल रही है, ऐसा संघ का कहना है ।
संघ ने आशंका व्यक्त की है कि यह सब एक योजनाबद्ध तथा संगठित ढंग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य एक विशेष समाज की धार्मिक पहचान बदलना है । संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि विवाह आपसी सहमति से हो तथा धर्मांतरण का कोई प्रयास न हो, तो ऐसा विवाह विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत किया जा सकता है ।
Now it is the Ladakh Buddhist Association which brings up grooming and conversion of their girls stating that these incidents have a “consistent and pre-planned pattern”. They clearly call it “love-jihad” and demand anti-love jihad & anti conversion law in the Union Territory of… pic.twitter.com/JZqNgYVHEn
— Manu Khajuria (@KhajuriaManu) January 15, 2026
इसके साथ ही इस्लामी धर्मगुरुओं से भी आग्रह किया गया है कि वे ऐसे कृत्यों से लोगों को दूर रहने के लिए जागरूक करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे ।
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।