Ram Mandir : (और इनकी सुनिये…) ‘जिस दिन भारत में मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेगा, उस दिन राम मंदिर ध्वस्त कर दिया जाएगा !’ – राशिद

  • फिरोजाबाद के एक मुस्लिम युवक की श्रीराम मंदिर के विषय में आपत्तिजनक पोस्ट !

  • ‘पोस्ट’ का विरोध करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम भीड़ द्वारा आक्रमण !

  • दो पहिये वाहनों की तोडफोड !

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) – फिरोजाबाद में श्रीराम मंदिर पर आपत्तिजनक ‘पोस्ट’ प्रसारित करने से लोगों में आक्रोश की लहर व्याप्त है । डौरी ग्राम के राशिद नामक मुस्लिम युवक ने सामाजिक माध्यम पर प्रसारित ‘पोस्ट’ में कहा है, ‘जिस दिन भारत में मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेगा, उस दिन राम मंदिर ध्वस्त कर दिया जाएगा ।’ इसके पश्चात बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दो पहिये वाहनों से डौरी ग्राम पहुंचे । उन्होंने आरोपी युवक से ‘पोस्ट’ के विषय में चर्चा आरंभ की । तब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया । इन लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, तथा उन पर पथराव भी किया। इसमें बजरंग दल के ३ कार्यकर्ता घायल हुए । कुछ कार्यकर्ताओं ने किसी प्रकार भागकर अपने प्राणों की रक्षा की । घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस को भी प्राण बचाकर भागना पडा । इस विषय में सूचना मिलने पर रजावली थाने से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर भेजा गया ।

१. मुस्लिम भीड ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के दो पहिये वाहनों की तोडफोड की ।

२. इस घटना की सूचना मिलते ही हिन्दू नेता तथा कार्यकर्ता थाने में एकत्रित हुए ।

३. इस घटना के पश्चात डौरी ग्राम में तनावपूर्ण वातावरण निर्मित हो गया है । स्थिति नियंत्रण में रखने हेतु ग्राम मे पुलिस बल का कडा प्रबंध किया गया है ।

४. पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि, सामाजिक माध्यम पर भडकाऊ ‘पोस्ट’ प्रसारित करने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया जाएगा । (मात्र अपराध पंजीकृत कर न रुकते हुए समाज में सांप्रदायिक वैमनस्य निर्माण करने वाले ऐसे धर्मांधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें कारागार में डालना आवश्यक है ! – संपादक)

संपादकीय भूमिका 

  • इससे धर्मांधों के कुत्सित उद्देश्य क्या हैं, यह ध्यान में आता है । ऐसों पर कठोर कार्रवाई कर उन्हें आजीवन कारागार में डालना आवश्यक है !
  • यदि हिन्दू सुप्त रहे, तो कदाचित ऐसा होने की संभावना भी नकारी नहीं जा सकती ! इसके लिए हिन्दुओं का सजग रहना आवश्यक है !