
ऋषिकेश (उत्तराखंड) – तीर्थनगरी के रूप में पहचाने जाने वाले ऋषिकेश में रजाई और गद्दे बनाने वाले कुछ आरोपियों द्वारा मृत व्यक्तियों की रजाइयों और गद्दों में से कपास निकालकर उसे नए कपास में मिलाकर बिक्री करने का विषय सामने आया है । दांडी राणीपोखरी के निवासी अमित सिंह ने इस निषिद्ध कर्म को करने वालों के विरुद्ध सूचना दी थी । इस सूचना के आधार पर अपराध प्रविष्ट कर पुलिस ने सलमान , हमीद तथा संजय नाम के तीन आरोपियों को पकडा है । इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
१. सूचना देने वाले अमित सिंह ने कहा कि ‘ऋषिकेश क्षेत्र में कुछ कट्टर विचारों वाले युवक मृत व्यक्तियों के गद्दे एकत्र कर उनमें से कपास निकाल रहे हैं और उसे नए कपास में मिलाकर बेच रहे हैं । यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है’ । पुलिस ने अपराध लिखकर राणीपोखरी चौराहे की दुकान पर छापा मारा । पूछताछ में यह कृत्य सत्य पाए जाने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकडा ।
२. अनेक बार मृत व्यक्तियों के उपयोग की रजाइयां और गद्दे परिवार के लोग त्याग देते हैं । आरोपी युवक ऐसे गद्दे एकत्र कर उन्हें बेच रहे थे ।
३. वर्तमान में उत्तराखंड में तीव्र शीत है । ऋषिकेश में अधिकतम तापमान पंद्रह अंश और न्यूनतम तापमान छह अंश है । इसलिए रजाइयों और गद्दों की बिक्री बडी मात्रा में हो रही है ।
४. मृत व्यक्तियों की रजाइयों और गद्दों के कपास के उपयोग का विषय सामने आने के बाद लोगों में रोष व्यक्त हो रहा है ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे