Bangladesh Hindu Killings : बांग्लादेश में २४ घंटों में २ हिन्दुओं की हत्या

हत्या हुए हिन्दू राणा प्रताप बैरागी और शरत चक्रवर्ती मणि

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में २४ घंटों में २ हिन्दुओं की हत्या की गई, तथा एक विधवा हिन्दू महिला का सामूहिक बलात्कार किया गया । इसके साथ ही एक हिन्दू महिला जिलाधिकारी के विरुद्ध आंदोलन करते हुए उन्हें धमकियां दी गईं ।

दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की हत्या

बांग्लादेश के नरसिंगदी जनपद में ५ जनवरी की रात्रि शरत चक्रवर्ती मणि (आयु ४० वर्ष) इस हिन्दू दुकानदार की नुकिले (धारदार) शस्त्रों से हत्या की गई । शरत चक्रवर्ती मणि चारसिंदूर बाजार में किराना दुकानदार थे । वे दुकान में थे तब अचानक आए अज्ञात आक्रमणकारियों ने उन पर धारदार शस्त्रों से आक्रमण किया एवं घटनास्थल से भाग निकले । गंभीर घायल मणि को चिकित्सालय ले जाया जा रहा था; परंतु मार्ग में ही उनकी मृत्यु हो गई । पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है ।

स्थानीय माध्यमों के अनुसार १९ दिसंबर के दिन मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर देश में बढती हिंसा के विषय में चिंता व्यक्त की थी एवं अपने परिसर को ‘मृत्यु की घाटी’ कहा था ।

राणा प्रताप बैरागी की गोलियां मारकर हत्या

५ जनवरी को ही जेसोर जनपद में भी राणा प्रताप बैरागी इस हिन्दू व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या की गई थी । बैरागी मोनिरामपुर परिसर में बर्फ के कारखाने के स्वामी थे । वे दैनिक ‘बीडी खबर’ समाचारपत्र के कार्यकारी संपादक भी थे ।

मोटरसाइकिल पर आए ३ आरोपियों ने उन्हें कारखाने से बाहर बुलाकर एक गली में ले जाकर सिर में समीप से गोली मारकर भाग गए । बैरागी की स्थान पर ही मृत्यु हो गई । हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है ।

हिन्दू विधवा पर सामूहिक बलात्कार करके पेड से बांधकर मारपीट !

बांग्लादेश के झेनाइदह जनपद के कालीगंज परिसर में ४४ वर्ष आयु की एक हिन्दू विधवा महिला पर सामूहिक बलात्कार किया गया । आरोपियों ने बलात्कार के पश्चात उसे पेड से बांधकर पिटाई की । इस महिला के बाल काटे गए, उसे पीटा गया एवं संपूर्ण घटना का चलभाष (मोबाइल) क्रमांक +८८०१XXXXXXXXXX पर चित्रीकरण किया गया । पुलिस ने इस प्रकरण में हसन नामक आरोपी को बंदी बनाया है एवं अन्य आरोपियों की खोज जारी है । हसन इसी परिसर के एक गांव का निवासी है ।

परिजनों को कक्ष में बंद करके बलात्कार किया

पुलिस एवं स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला ने लगभग २ वर्ष पूर्व गांव में एक घर एवं भूमि क्रय की थी । यह भूमि उसने आरोपी शाहीन के भाई से ली थी । भूमि क्रय करने के समय से ही शाहीन उसे निरंतर पीडा दे रहा था एवं उससे धन की मांग कर रहा था । महिला के दो पुरुष संबंधी ३ जनवरी की संध्या को उससे मिलने आए थे । उसी समय शाहीन एवं हसन बलपूर्वक घर में घुसे । उन्होंने महिला के परिजनों को एक कक्ष में बंद कर दिया एवं महिला को दूसरे कक्ष में ले जाकर उस पर बलात्कार किया । इसके पश्चात आरोपियों ने महिला एवं उसके परिजनों को घर से बाहर निकालकर पेड से बांधा एवं उन पर अश्लील कृत्यों का मिथ्या आरोप लगाया ।

हिन्दू महिला जिलाधिकारी को धमकियां

१२ फरवरी को होनेवाले सार्वजनिक चुनाव हेतु जमात-ए-इस्लामी पक्ष के उम्मीदवार बैरिस्टर सालेही का आवेदन कुरिग्राम-३ निर्वाचन क्षेत्र की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा देबनाथ ने निरस्त किया । सालेही के पास २ देशों की नागरिकता होने के कारण उनका आवेदन निरस्त किया गया; परंतु आवेदन निरस्त होने के पश्चात सालेही के समर्थकों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आंदोलन किया । इस समय इन समर्थकों ने अपशब्द कहते हुए देबनाथ के त्यागपत्र की मांग की । साथ ही ‘तू यहां नहीं रह सकती’ ऐसी धमकी भी दी । कुछ समर्थकों ने उन पर इस्कॉन से संबंधित होने एवं भारत अथवा सत्ताधारी पक्ष के हित हेतु कार्य करनेवाली व्यक्ति होने के आरोप भी लगाए ।

संपादकीय भूमिका 

  • बांग्लादेश की यह स्थिति परिवर्तित करने हेतु भारत में शीघ्र अति शीघ्र हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना आवश्यक है । हिन्दू राष्ट्र के धर्माचरणी शासनकर्ता ही विश्वभर के हिन्दुओं की रक्षा हेतु कार्य कर सकेंगे, यह ध्यान में लें !
  • जहां मुसलमान बहुसंख्यक होते हैं, वहां हिन्दुओं का वंशसंहार होता है, यह ध्यान में रखते हुए भारत में अल्पसंख्यक होने से पूर्व स्वयं की रक्षा हेतु हिन्दू राष्ट्र स्थापित करना अपरिहार्य है !