बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की धमकी

ढाका (बांग्लादेश) – भारतीय क्रिकेट नियामक मण्डल (बीसीसीआई) के आदेश के पश्चात कोलकाता नाईट राइडर्स संघ द्वारा बांग्लादेशी खिलाडी मुस्ताफिजुर रहमान को गुट से निकालने के पश्चात उसकी प्रतिक्रिया बांग्लादेश में उमडी है । बांग्लादेश सरकार के परामर्शदाता (सलाहकार) असिफ नजरुल ने अगले महीने होनेवाली ‘टी २० विश्वपदक क्रिकेट स्पर्धा’ में बांग्लादेश के भारत में होनेवाले मैच श्रीलंका में कराये जाएं, ऐसा अनुरोध किया है । असिफ ने यह भी स्पष्ट किया कि, ‘बांग्लादेश क्रिकेट एवं खिलाडियों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा । बांग्लादेश में इण्डियन प्रिमियर लीग (आई.पी.एल.) स्पर्धा का प्रसारण न हो, इसके लिए सूचना दी गई है । गुलामी के दिन बीत गए । अब ऐसा नहीं चलेगा’ ।
भारतीय संघ का बांग्लादेश दौरा स्थगित
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर होनेवाले आक्रमणों के विरोध में भारत में बांग्लादेश के विरोध में आन्दोलन किए जा रहे हैं । इसी कारण आई.पी.एल. स्पर्धा से बांग्लादेश के खिलाडी को बाहर निकालने की मांग की जा रही थी । तत्पश्चात रहमान को निकाला गया । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितम्बर महीने में होनेवाले भारतीय संघ के बांग्लादेश दौरे की समयसारिणी घोषित की थी; परन्तु बीसीसीआई ने यह दौरा स्थगित किया ।
इस दौरे के सन्दर्भ में अथवा मुस्ताफिजुर रहमान को आई.पी.एल. से निकालने के विषय में हमें बीसीसीआई की ओर से औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है । वह सूचित करने के पश्चात आगे क्या करना है इसका निर्णय लेंगे, ऐसा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने कहा ।
संपादकीय भूमिकाध्यान दें कि ‘हिन्दुओं की हत्या एवं उन पर होनेवाले अत्याचार सहन नहीं करेंगे’, ऐसा भारत ने एक बार भी बांग्लादेश को दृढता से कहने का साहस नहीं दिखाया है ! |
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण