बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जोरदार आंदोलन

हावडा (बंगाल) – बांग्लादेश में जिसप्रकार से हमारे हिन्दू भाई दीपू चंद्र दास को पेड को नंगा टांगकर तथा जिंदा जलाकर उसकी हत्या की गई, इसे कोई भी सनातन हिन्दू कभी सहन नहीं करेगा । आज जो बांग्लादेश में हुआ है, कौन ऐसा बता सकता है कि बंगाल में आपके स्थानीय क्षेत्र में नहीं होगा ?, ऐसी गंभीर चिंता भारत जागरण परिषद के संस्थापक श्री. अंकित कोठारी ने व्यक्त की । बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में यहां के बांधाघाट मार्ग पर किए गए आंदोलन के समय वे ऐसा बोल रहे थे । इस आंदोलन बांग्लादेश की निंदा करने के लिए वहां की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस का पुतला फूंका गया । श्री. कोठारी ने ‘सनातन प्रभात’को यह जानकारी दी । इस आंदोलन में सहभागी हिन्दुओं ने हाथ में ‘ऑल आईज ऑन बांग्लादेशी हिन्दूज’ लिखे फलक हाथ में पकडे थे ।

आंदोलन को संबोधित करते हुए श्री. कोठारी ने आगे कहा कि चाहे बांग्लादेश हो अथवा बंगाल, हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में चलाए जा रहे इस आंदोलन में हमने हिन्दुओं की एकजुटता दिखाकर सामान्य जनता को यही संदेश दिया है कि ‘बंटोगे तो कटोगे’ तथा ‘एक रहोगे, तो सेफ (सुरक्षित) रहोगे ।’ इस आंदोलन के द्वारा हिन्दुओं ने यह दिखा दिया है कि राजनीति से राष्ट्र एवं धर्म सर्वाेपरि है ।
Every powerful cry of 'Vande Mataram' will lead to decisive strategic action against anti-Indian Bangladeshis !
Make no mistake, protests against the atrocities in Bangladesh, like this one in the heart of Uttar Howrah, will not go in vain.#WeWillUnite
We will neither forget… pic.twitter.com/mfPJbRSfSE— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 31, 2025
भारत जागरण परिषद ने इस आंदोलन का आयोजन किया था । इस आंदोलन में अंजनी पुत्र सेना, भूमिपुत्र सेना, श्रीराम सेना बंगाल, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल आदि संगठनों के हिन्दुत्वनिष्ठ नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
कल्याण में अल्पवयस्क लडकी पर अत्याचार : २ कट्टरपंथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया !
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध