अमेरिकी संस्था का दावा

वॉशिंगटन (अमेरिका) – वर्ष २०२६ में भारत तथा पाकिस्तान के मध्य पुनः युद्ध हो सकता है, ऐसा दावा अमेरिका की ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ नामक संस्था ने किया है । इस संस्था के ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन २०२६’ इस प्रतिवेदन के अनुसार कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि होने के कारण दोनों देशों के मध्य संघर्ष की मध्यम संभावना है ।
जम्मू में ३० पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय
इस प्रतिवेदन में कहा गया है कि, यदि भारत-पाक के मध्य संघर्ष हुआ, तो उसका अमेरिका के हितों पर भी मध्यम स्तर तक प्रभाव पड़ सकता है। यद्यपि जम्मू-कश्मीर में अभी तक कोई विशाल आतंकवादी आक्रमण नहीं हुआ है, तथापि गुप्तचर संस्थाओं के अनुसार जम्मू में ३० से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय हैं ।
भारत-पाक द्वारा सैन्य क्षमता बढ़ाने का प्रयास
भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने ७९ सहस्र करोड़ रुपयों के रक्षा अनुबंधों को स्वीकृति दी है, जिनमें ड्रोन, एअर-टू-एअर प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) तथा लक्ष्यित बम सम्मिलित हैं । दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी तुर्कीये एवं चीन से नवीन ड्रोन तथा हवाई रक्षा प्रणाली क्रय करने हेतु चर्चा आरंभ की है, जिससे कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय की न्यूनता दूर की जा सके ।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान (के मध्य) भी संघर्ष की संभावना
इस प्रतिवेदन में वर्ष २०२६ में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के मध्य सशस्त्र संघर्ष की मध्यम संभावना होने का भी दावा किया गया है । तथापि इसका अमेरिका के हितों पर अल्प प्रभाव होगा, ऐसा भी स्पष्ट किया गया है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।