|

कोल्हापुर, ४ दिसंबर (संवाददाता) : वर्तमान समय में समाज में बढ रही असुरक्षितता, आपराधिक प्रवृत्तियां, सडक पर होनेवाली छेडखानी, गुंडों से होनेवाला कष्ट, सामाजिक माध्यमों द्वारा होनेवाला उत्पीडन इत्यादि कारणां से युवतियों की सुरक्षा अत्यंत गंभीर विषय बन गया है । प्रत्येक युवती सुरक्षित, आत्मविश्वास ने ओतप्रोत तथा आत्मनिर्भर बने, यह हमारा सामूहिक दायित्व है । इसी उद्देश्य से सव्यसाची गुरुकुलम्, भागीरथी महिला संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त आयोजन में ७ दिसंबर को शहर के पद्माराजे गर्ल्स हाइस्कूल में नि:शुल्क ‘शौर्य जागृती प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया है । महाराष्ट्र राज्य में कोल्हापुर जिले में पहली बार ही इसप्रकार का शिविर हो रहा है । इस शिविर में १ सहस्र से अधिक युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जानेवाला है तथा उसके लिए १०० से अधि प्रशिक्षक इस शिविर में प्रशिक्षण देनेवाले हैं । इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रसिद्ध एवं विशेषज्ञ महिलाएं युवतियों का मार्गदर्शन करनेवाली हैं, ऐसी जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने पत्रकार वार्ता में दी ।
इस पत्रकार वार्ता में ‘सव्यसाची गुरुकुलम्’के प्रधान आचार्य श्री. लखन जाधव, ‘भागिरथी महिला संस्था’ की प्रमुख श्रीमती अरुंधती महाडिक, सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडयेजी, ‘अंतरराष्ट्रीय आयर्नमैन’ पुरस्कार प्राप्त श्रीमती माहेश्वरी सरनोबत, उद्यमी श्री. नितीन वाडीकर एवं श्रीमती मनीषा वाडीकर, साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शिवानंद स्वामी एवं श्री. महेंद्र अहिरे उपस्थित थे ।
श्री. सुनील घनवट ने आगे कहा कि,
१. केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत एन्.सी.आर्.बी. (नैशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्युरो के) ब्योरे के अनुसार पूरे देश में पिछले ३ वर्षाें में १० लाख लडकियां लापता हैं तथा उनमें सबसे अधिक लडकियां महाराष्ट्र से लापता हैं । अतः ऐसी युवतियों-महिलाओं की रक्षा के लिए प्रधानता लेकर ठोस कृति करना अपेक्षित है ।
२. इस शिविर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से संकट में युवतियां-महिलाएं किसप्रकार स्वयं की रक्षा करें ?, इसके प्रदर्शन दिखाए जानेवाले हैं । राज्य स्तर पर पहली बार ही इसप्रकार का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर हो रहा है । इस शिविर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से क्रांतिकारियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ।
गुरुकुल के विशेष प्रशिक्षण महिलाओं-युवतियों का मार्गदर्शन करेंगे ! – लखन जाधव, प्रधान आचार्य, सव्यसाची गुरुकुलम्
इस शिविर में हमारे गुरुकुल के विशेष प्रशिक्षक महिलाओं-युवतियों का मार्गदर्शन करनेवालो हैं । इस स्थान पर गुरुकुलम् की ओर से ऐतिहासिक एवं शिवकालीन दुर्लभ शस्त्रात्रों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी । इनमें ढाल, तलवार, भाला, जांभिया, कट्यारसहित अनेक शस्त्र देखने को मिलेंगे । यह प्रदर्शनी देकर हमें अपने जाज्वल्य इतिहास का स्मरण होने में सहायता मिलेगी ।
आत्मबल कैसे बढाएं, इसका भी विशेष मार्गदर्शन ! – सद्गुरु स्वाती खाडयेजी, धर्मप्रचारक, सनातन संस्था
शिवप्रतापदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे इस शिविर के लिए १ सहस्र से अधिक युवतियां का पंजीकरण पूरा हुआ है । इस शिविर में युवतियों को कराटे एवं लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस शिविर में सहभागी प्रत्येक युवति को प्रशस्तिपत्रक प्रदान किया जाएगा । इस शिविर में स्वरक्षा के साथ ‘आत्मबल कैसे बढाएं ?’, इसका भी विशेष मार्गदर्शन किया जाएगा ।
श्री. शिवानंद स्वामी ने कहा, ‘‘इस शिविर में आलिंपिक विजेता अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत, दो बार की छत्रपति पुरस्कार प्राप्त अंतरराष्ट्रीय पॉवरलिफ्टर’ स्नेहांकिता वरुटे, ‘अंतरराष्ट्रीय आयर्नमैन श्रीमती माहेश्वरी सरनोबत, कोल्हापुर की पुलिस उपअधीक्षक प्रिया पाटिल सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडयेजी, साथ ही मराठी समाचारवाहिनी ‘ए.बी.पी. माझा’की कार्यकारी संपादक सरिता कौशिक का विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा । अधिक जानकारी के लिए ७०२०७ १०४६० इस क्रमांक पर संपर्क करें ।’’
‘शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर की विशेषताएं !
- युवतियों को कराटे एवं लाठी चलाने का प्रशिक्षण !
- शिवकालीन युद्धकला के प्रदर्शन !
- विशेष प्राथमिक चिकित्सा दल
- ७ दिसंबर को सवेरे ८ बजे से लेकर रात ८ बजे तक शिवकालीन शस्त्रों की प्रदर्शनी, साथ ही ८ दिसंबर को सवेरे ८ बजे से सायंकाल ५ बजे तक विद्यालयीन छात्रों के
- लिए यह प्रदर्शनी खुली रहेगी !
- संकट के समय में बचाव की सरल पद्धतियों के प्रदर्शन !
- विशेषज्ञ महिला मान्यवरों का मार्गदर्शन तथा सहभागी युवतियों को प्रदान किए जाएंगे प्रशस्तिपत्र !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार