|
कैनबेरा (ऑस्ट्रेलिया) – ऑस्ट्रेलिया के ‘थिंक टैंक’ (अध्ययन समूह) ‘लावी इंस्टिट्यूट’ ने बताया कि भारत अब ‘एशिया पावर इंडेक्स-२०२५’ में विश्व की तीसरी सबसे बडी रक्षा शक्ति बन गया है । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के प्रदर्शन ने उसकी रक्षा क्षमता बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इससे भारत ने जापान को पीछे छोड दिया है । इस क्रम में अमेरिका पहले, जबकि चीन दूसरे स्थान पर है । अमेरिका एशिया में न होने पर भी उसके बडे प्रभाव के कारण उसका नाम इस सूची में सम्मिलित किया गया है । इसके साथ ही भारत निवेश के लिए तीव्र गति से आकर्षक बन रहा है । अमेरिका के बाद सर्वाधिक विदेशी निवेश भारत में आता है तथा इस संबंध में भारत ने चीन को पीछे छोड दिया है । इसका कारण यह है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं अपनी आपूर्ति श्रृंखला चीन के बाहर फैलाना चाहती हैं । यह श्रेणी भारत ने तीव्र आर्थिक वृद्धि तथा बढती सैन्य क्षमता के आधार पर प्राप्त की है ।
🚨Asia Power Index 2025-
India enters into 'Major Power' League, securing 3rd spot after US and China.
1-United States – 80.5 (Super Power)
2-China – 73.7 (Super Power)
3-India – 40.0 (Major Power)
4-Japan – 38.8 (Middle Power)
5-Russia – 32.1 (Middle Power) pic.twitter.com/4mhOQFIpB2— Indian Infra Report (@Indianinfoguide) November 28, 2025
१. आंकडों के अनुसार वर्ष २०२४ में भारत ३९.१ अंकों के साथ मध्यम शक्ति की श्रेणी में था । इस वर्ष भारत के अंक ०.९ बढकर ४० हो गए । इसके बाद भारत बडी शक्तियों की श्रेणी में सम्मिलित हो गया ।
२. इस सूची में पाकिस्तान १४.५ अंकों के साथ १६वें स्थान पर है ।
३. ‘एशिया पावर इंडेक्स-२०२५’ में २७ देशों का १३१ मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया गया । इसमें संसाधन, अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का समावेश है ।
४. भारत में विदेशी निवेश बढने के कारण ‘इकानामिक रिलेशन इंडेक्स’ (आर्थिक संबंध की श्रेणी) में भारत ९वें स्थान पर पहुंच गया है ।

बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !