
मथुरा – बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री का स्वास्थ्य ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के ८ वें दिन, यानी १५ नवंबर को फिर से बिगड गया । लगातार तीसरे दिन उनका स्वास्थ्य खराब रहा । उन्हें बुखार, निम्न रक्तचाप एवं सांस लेने में कठिनाई हो रही थी । इसलिए उन्हें यात्रा में ही आराम करना पडा । डॉक्टरों ने निदान किया है कि पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के फेफडों में बहुत अधिक धूल जमा हो गई है । इस कारण उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी; तथापि, उन्होंने मुखपट्टी (मास्क) पहनने से अस्वीकार कर दिया ।
पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री का स्वास्थ्य पदयात्रा के पहले दिन से ही खराब था; परंतु किसी की भावनाएं आहत न हों, इसलिए उन्होंने यात्रा जारी रखने का निर्णय लिया । पदयात्रा में उनके साथ आए उत्तर प्रदेश के नेता राजा भैया ने बताया कि ‘उन्हें वर्तमान में १०० डीग्री फारेनहाइट बुखार है तथा उनका रक्तचाप भी बहुत कम हो गया है । नंगे पैर चलने के कारण उनका स्वास्थ्य और भी बिगड गया है ।’
जो राम के साथ नहीं हैं, वे निरुपयोगी हैं ! – पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री
भारतीय किसानों को समर्पित इस पदयात्रा में मथुरा के कोसीकलां में धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिन्हें ‘रामनाम’, ‘वन्दे मातरम्’ या ‘जय श्रीराम’ से समस्या है, उन्हें लाहौर जाने के लिए टिकट आरक्षित करवा लेना चाहिए । जो राम के साथ नहीं हैं, वे निरुपयोगी हैं । ‘मैं मुसलमानों के विरुद्ध नहीं हूं, अपितु देश के शत्रुओं के विरुद्ध हूं ।’ इस अवसर पर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने मुसलमानों से अपनी शिक्षा नीति परिवर्तित करने का आह्वान किया ।
BJP Leader Murder : जयपुर में भाजपा के नेता की सिर काटकर (शिरच्छेद) निर्मम हत्या ।
नेपाल ने अनेक स्थानों पर भारत की भूमि हडप ली । – Nepal PM Balen Shah
महाराष्ट्र में २ जून से आंदोलन, घंटानाद, महाआरती एवं हस्ताक्षर अभियान आरंभ होगा ।
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
विश्वकल्याण के लिए हिन्दू राष्ट्र का उद्घोष करनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का संक्षिप्त चरित्र
विशालगढ किले पर मुसलमान सरदार रेहान मलिक के नाम पर लगनेवाले ऊर्स को अनुमति न दें ।