|

मुंबई – इस्लाम में भूमि एवं सूर्य की पूजा नहीं की जाती । हम अल्लाह के बिना किसी को नहीं मानते । जैसे आप नमाज नहीं पढ सकते, वैसे ही कोई भी मुसलमान ‘वन्दे मातरम्’ नहीं गा सकता; क्योंकि ये शब्द पूजा से संबंधित हैं, ऐसा विद्वेषपूर्ण विषवमन समाजवादी दल के विधायक अबू आजमी ने किया । राष्ट्रगान ‘वन्दे मातरम्’को १५० वर्ष पूर्ण होने की पृष्ठभूमि पर पूरे देश में जहां बडे स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं, ऐसे में आजमी ने मुसलमानों को उनकी राष्ट्रनिष्ठा दिखाने का विरोध किया है । भाजपा के मुंबई शहराध्यक्ष अमित साटम द्वारा अबू आजमी को ७ नवंबर को ‘वन्दे मातरम्’के संबंध में आयोजित कार्यक्रम का आमंत्रण दिए जाने पर उन्होंने उक्त तीव्र प्रतिक्रिया दी ।
“No Mu$l!m Can Say Vande Mataram” — Abu Azmi Stirs Row
Samajwadi Party MLA Abu Azmi says the phrase is linked to worship and goes against Isl@m
📌Can people with such anti-national mentality ever be loyal to the nation?
VC : @ians_india pic.twitter.com/XqZKAyORaN
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 7, 2025
इस संदर्भ में आजमी ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रगान गाने के लिए किसी को भी बलपूर्वक बाध्य करने को धर्म, अंतरात्मा एवं स्वत्रंता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है । इस गीत को कानूनी ‘राष्ट्रगान’ की श्रेणी तथा संरक्षण देने की मांग करनेवाली याचिकाएं सर्वाेच्च न्यायालय ने खारीज की हैं ।
‘वन्दे मातरम्’ गाने का विरोध नहीं है; परंतु आप इस पर राजनीति न करें !
आजमी ने आगे कहा कि मुसलमान ‘वन्दे मातरम्’ नहीं गा सकते; इसलिए उन्हें ‘देशद्रोही’ कहना नीचले स्तर की राजनीति है । ‘वन्दे मातरम्’को हमारा विरोध नहीं था तथा नहीं है; परंतु आप इस पर राजनीति न करें । जब विधानसभा में ‘वन्दे मातरम्’ गाया जाता है, उस समय हम भी उसके सम्मान के रूप में आपके साथ खडे रहते हैं । हम ‘जन-गण-मन’ राष्ट्रगान गाते हैं, यह आप नहीं बताते ।
हमारे पुरखों ने भी इस देश के लिए अपनी जान कुर्बान की है — यह देश सबका है, यहाँ संविधान है, और कोई भी व्यक्ति अपने धर्म को दूसरे पर थोप नहीं सकता।
आज वंदे मातरम और देशभक्ति को राजनीति के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुसलमान ‘जन गण मन’ गाते… pic.twitter.com/xeZhwFaGNQ
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) November 7, 2025
आपको ‘खान’ नामवाला महापौर नहीं चाहिए । मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए आपको मुसलमानों से ‘वन्दे मातरम्’ गवा लेना है । आपको कुरआन पढनेवालों को पाकिस्तान भेजना है । मुंबई की जनता आपकी यह राजनीति जानती है । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शांत रहकर इसे देख रहे हैं । अमित साटम एवं भाजपा अल्पसंख्यकों को जो अनादर कर रहे हैं, उसे पूरा विश्व देख रहा है । आप हमारी देशभक्ति की बराबरी नहीं कर सकते ।
संपादकीय भूमिकाऐसे राष्ट्रघातक मानसिकतावाले लोक क्या कभी राष्ट्र से एकनिष्ठ रहेंगे ? |
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Grooming Gangs : सांसद ने ब्रिटिश संसद में उपस्थित किया ‘ग्रूमिंग टोली’ का सूत्र