२ तकनीकी सहायक एवं एक वैद्यकीय अधिकारी निलंबित ।

पिंपरी (पुणे) – पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के भोसरी चिकित्सालय के ‘एक्स-रे’ विभाग के कर्मचारियों द्वारा मद्य परोसकर किया जा रहा स्वागत, यह प्रकरण उजागर हुआ है । उसकी चित्रफीत (वीडियो) सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुई है । ये कर्मचारी नशे की अवस्था में कार्य कर रहे थे, जिससे रोगियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न उत्पन्न हुआ है । यह प्रक्रिया अनेक दिनों से चालू थी तथा वरिष्ठ वैद्यकीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे, ऐसा आरोप रोगियों की ओर से किया गया है ।
१. भोसरी चिकित्सालय महानगरपालिका के ८ चिकित्सालय में से १०० खाटोंवाला एक महत्त्वपूर्ण चिकित्सालय है । इस चिकित्सालय में रोगियों की संख्या उल्लेखनीय है ।
२. सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुई चित्रफीत में ‘एक्स-रे’ विभाग के कर्मचारी मद्य पीते हुए दिखाई दे रहे हैं, साथ ही मद्य की रिक्त बोतलें भी दिखाई दे रही हैं ।
३. रोगियों तथा उनके परिजनों को इसकी सूचना न हो, इसलिए ये कर्मचारी द्वार बंद करके मद्यपान करते हैं ।
४. इस प्रकरण में नगरमहापालिका के स्वास्थ्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. लक्ष्मण गोफणे ने कहा, ‘‘चिकित्सालय में ऐसे कृत्य का घटित होना अत्यंत गंभीर विषय है । इस चिकित्सालय के २ ‘एक्स-रे’ तकनीकी सहायक एवं एक वैद्यकीय अधिकारी को निलंबित किया गया है । नगरमहापालिका के सभी चिकित्सालयो के सुरक्षा रक्षकों को सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं ।’’
संपादकीय भूमिकाकर्तव्य पर रहते हुए मद्यपान करने वाले कर्मचारियों का केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है, अपितु उनके विरुद्ध अपराध प्रविष्ट कर उन्हें निलंबित करने के साथ स्थायी रूप से याद हो, ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए — यही जनता की भावना है । |
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने कोल्हापुर एवं पुणे में की २ महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा !
Drug Combinations Ban : केंद्र सरकार द्वारा १६ प्रकार की मिश्रित औषधियों पर प्रतिबंध ।
Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Statue : कांग्रेसशासित तेलंगाना में मध्यरात्रि को हटाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ।
‘टेलीग्राम’ (Telegram) ऐप पर लगी अस्थायी रोक लागू रहेगी – Delhi High Court