यह ‘लव जिहाद’ का ही प्रकार ! – विश्व हिन्दू परिषद

मुंबई – बोरीवली की एक २१ वर्षीय युवती ने मुसलमान प्रेमी शाहीद शेख के साथ विवाह न करते हुए ‘रिलेशनशिप एग्रीमेंट’ (रिश्ते का करार) किया । विश्व हिन्दू परिषद ने इसे ‘लव जिहाद’ का प्रकार बताया है। (यदि इस प्रकार की पद्धतियों का उपयोग करके और बडी संख्या में ऐसे करार होते हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा ! – संपादक) युवती की पीडित मां ने इस प्रकरण को एक प्रसिद्ध समाचार चैनल के सामने उजागर किया है । इस संबंध में पुलिस में परिवाद पंजीकृत कराया गया है ।
१. युवती की मां ने कहा, “मुझे मेरी बेटी चाहिए, मैं सभी से कह रही हूं कि मुझे केवल मेरी बेटी वापस चाहिए ।” युवती की मां ने समाचार चैनल के प्रतिनिधि को यह भी बताया कि “मुसलमान युवक ने युवती को उसकी मां के विरुद्ध कर दिया है । इसलिए वह युवती कहती है, ‘मुझे मां का चेहरा भी नहीं देखना है’ ।” (ऐसा होना निश्चित रूप से दर्शाता है कि मुसलमान युवक ने युवती को अपने वश में कर लिया है ! – संपादक)
२. मालाड में पढते समय युवती की शाहीद शेख से जान-पहचान हुई थी । उसके मुसलमान होने के कारण युवती के घरवालों ने विरोध किया; परन्तु फिर भी वह उसके साथ भाग गई तथा उसने उपरोक्त प्रकार का करार किया एवं उसकी प्रति मां के मोबाइल पर भेज दी ।
३. इससे पहले भी युवती एक बार भाग गई थी; परंतु उसे समझा-बुझाकर घर वापस लाया गया था; अपितु दोबारा उसके चले जाने से उसका परिवार उसे ढूंढने के लिए भटक रहा है । (बचपन से ही बच्चों को धर्म शिक्षा दी जाए, तो यह स्थिति उत्पन्न ही नहीं होगी ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाइस प्रकार करार करके युवतियों को ‘लव जिहाद’ में फंसाने का षड्यंत्र नहीं होगा, यह किस आधार पर कहा जा सकता है ? पुलिस को इस प्रकरण की जांच करके सम्बंधित युवती को मुसलमान युवक के चंगुल से छुडाना चाहिए तथा उस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ! |
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Grooming Gangs : सांसद ने ब्रिटिश संसद में उपस्थित किया ‘ग्रूमिंग टोली’ का सूत्र