घर मालिक पुलिसकर्मी द्वारा भी ४ महिनों तक पीडिता का शारीरिक-मानसिक उत्पीडन करने का भी है आरोप

सातारा – यहां के उपजिला चिकित्सालय में कार्यरत आधुनिक वैद्य महिला द्वारा २४ अक्टूबर की रात को आत्महत्या करने की घटना सामने आई है । उसने शहर के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की । इस प्रकरण में महिला डॉक्टर ने अपने हाथ पर ‘सुसाईड नोट’ लिखकर २ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं । इसमें उसने उसकी मृत्यु को पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने तथा पुलिसकर्मी प्रशांत बनकर इन दोनों के उत्तरदायी होने का तथा उनके द्वारा उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीडन करने का आरोप लगाया है । पीडित महिला पिछले कुछ महिनों से स्वास्थ्य विभाग में चल रहे एक विवाद में फंस गई थी । इस प्रकरण में इन दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी । अंततः संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है । पीडिता के भाई ने ‘पुलिस ने शिकायत पंजीकृत करने में ४ से ५ घंटे विलंब लगाया तथा उस समय कि सांसद ने पुलिस से संपर्क किया था’, ऐसा प्रसारमाध्यमों को बताया ।
पीडिता ने उसके ‘सुसाईड नोट’में सुस्पष्टता से यह लिखा है कि मेरी आत्महत्या के लिए पुलिस निरीक्षक गोपाल बदने उत्तरदायी है तथा उसने ४ बार मेरे साथ बलात्कार किया। घरमालिक पुलिसकर्मी प्रशांत बनकर ने भी पिछले ४ महिनों से मेरा शारीरिक एवं मानसिक उत्पीडन किया ।
संबंधित पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित करने का मुख्यमंत्री का आदेश !
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है । मुख्यमंत्री ने इन पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है ।
इस प्रकरण में जो भी संलिप्त होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी ! – पंकज भोयर, गृह (ग्रामीण) राज्यमंत्री
इस प्रकरण के विषय में प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के गृह (ग्रामीण) राज्यमंत्री पंकज भोयर ने कहा, ‘‘इस घटना के विषय में सातारा के पुलिस अधीक्षक से बातचीत हुई है तथा दोषियों पर तत्काल अपराध पंजीकृत कर उन पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । इस घटन में जो भी संलिप्त होंगे, उन पर कार्रवाई होगी ।’’
Mumbai: On the case of a doctor’s suicide in Satara, Minister of State for Home (Rural) Pankaj Bhoyar says, “A female doctor has died by suicide while on duty in Satara. The police administration has been informed, and an inquiry is underway. Whoever is found guilty will face… pic.twitter.com/HWMbvDIiLM
— IANS (@ians_india) October 24, 2025
दोषियों पर कार्रवाई होगी ! – रूपाली चाकणकर, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों पर अपराध पंजीकृत किया गया है तथा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
संपादकीय भूमिका
|
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis