|

गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) – वस्तुएं खरीदते समय आप एक बात को अवश्य देखें कि क्या उस वस्तु पर ‘‘हलाल प्रमाणित’ तो लिखा नहीं है न ? हमने उत्तरप्रदेश में ऐसी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया है । मुझे ऐसे लगता है कि उत्तरप्रदेश में कोई भी हलाल प्रमाणित उत्पाद बेचने का साहस नहीं दिखाएगा; परंतु आपको आश्चर्य लगेगा कि साबुन भी हलाल प्रमाणित तथा कपडे भी हलाल प्रमाणित ! जब हमने इसकी जांच आरंभ की, तब हमें यह ज्ञात हुआ कि देश में हलाल प्रमाणपत्र के नाम पर लगभग २५ सहस्र करोड रुपए का लेनदेन चलता है । भारत सरकार अथवा किसी भी राज्य सरकार के विभागों ने इसे मान्यता नहीं दी है । इससे मिलनेवाले पैसों का उपयोग जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद एवं धर्मांतरण के लिए किया जाता है । उत्तरप्रदेश में इसके विरुद्ध बडे स्तर पर कार्रवाई चल रही है, ऐसा प्रतिपादन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां किया । रा.स्व. संघ के गोरखपुर विभाग द्वारा आयोजित ‘दीपोत्सव के द्वारा राष्ट्रोत्सव’, इस कार्यक्रम में वे ऐसा बोल रहे थे ।
🚫 “Do not buy Halal products!” – A strong appeal by UP CM Yogi Adityanath ⚡
💰 Says a ₹25,000 crore Halal business is operating despite no official recognition.
⚠️ Profits funding terror, conversions & love jihad.
📍Though banned in Uttar Pradesh, these products are freely… pic.twitter.com/BvXAZZV7Xh
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 22, 2025
हलाल प्रमाणपत्र के नाम पर एक पैसा भी न दें !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हलाल प्रमाणपत्र के नाम पर भारतीय ग्राहकों को लूटनेवालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाने चाहिएं । वस्तु लेते समय आप केवल जी.एस्.टी. (गुडस् एंड सर्विस टैक्स – वस्तु एवं सेवा कर) का भुगतान कीजिए; परंतु हलाल प्रमाणपत्र के नाम पर एक पैसा भी न दें; क्योंकि इससे मिलनेवाले पैसों का उपयोग हमारे विरोध में रचे जानेवाले षड्यंत्रों में किया जाता है । यह षड्यंत्र बहुत व्यापक स्तर पर चल रहा है । बलरामपुर में ‘छांगुर’ नाम के व्यक्ति को इसी प्रकरण में बंदी बनाकर कारागृह भेजा गया है ।
राजनीतिक इस्लाम ने सनातन धर्म को बडी हानि पहुंचाई !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भारत के इतिहास में ब्रिटिश एवं फ्रेंच उपनिवेशवाद का सदैव उल्लेख किया जात है; परंतु भारत में चल रहे राजनीतिक इस्लाम के विषय में मात्र कभी-कभी ही उल्लेख मिलता है । राजनीतिक इस्लाम ने हमारी आस्था पर वार किया । हमारे पूर्वजों ने केवल अंग्रेज एवं फ्रेंच सत्ता के विरुद्ध ही नहीं, अपितु राजनीतिक इस्लाम के विरुद्ध भी संघर्ष किया । इसी राजनीतिक इस्लाम ने सनातन धर्म को बहुत बडी हानि पहुंचाई । छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरू गोविंद सिंह, महाराणा प्रताप, महाराणा संगा जैसे हमारे महान योद्धाओं ने राजनीतिक इस्लाम के विरुद्ध लडाई लडी है; परंतु इतिहास का यह अंग सदैव उपेक्षित ही रहा है ।
संपादकीय भूमिकाउत्तरप्रदेश में हलाल प्रमाणपत्र पर भले ही प्रतिबंध हो, तब भी अन्य राज्यों में उस पर प्रतिबंध न होने से वहां हलाल प्रमाणित उत्पाद बेचे जाते हैं तथा उसके जिहादियों को पैसे मिल रहे हैं । देश के अनेक राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, इन राज्यों में भी हलाल प्रमाणित उत्पादनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए । मूलरूप से केंद्र की भाजपा सरकार को पूरे देश में ही हलाल प्रमाणित उत्पादों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, यही राष्ट्रप्रेमी एवं धर्मप्रेमी हिन्दुओं की भावना है ! |
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लें !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी