धर्म पर हो रहा आघात रोकने हेतु तत्परता से कृति करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठों का अभिनंदन !

मुंबई, १९ अक्टूबर (संवाददाता) : ‘विजय सेल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’ इस प्रतिष्ठान ने हिन्दुओं का त्योहार दीपावली के उपलक्ष्य में प्रसारित किया था, जिसमें सांताक्लॉज दीपावली की खरीदारी कर रहा है, ऐसा दिखाया गया था । सकल हिन्दू समाज संगठन ने इस विज्ञापन का विरोध किया, उसके कारण इस प्रतिष्ठान ने यह विज्ञापन हटाकर समस्त हिन्दू समाज से क्षमायाचना की है ।
१६ अक्टूबर को सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने समाचार वाहिनियों एवं सामाजिक माध्यमों में यह विज्ञापन देखा । उसके कारण क्षुब्ध सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने १७ अक्टूबर को मुंबइॅ के प्रभादेवी में स्थित ‘विजय सेल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’ प्रतिष्ठान के ‘शोरूम’के बाहर आंदोलन किया । इस आंदोलन में बडी संख्या में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस आंदोलन में हिन्दुत्वनिष्ठों ने ‘विजय सेल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को इस आपत्तिजनक विज्ञापन को समाचारवाहिनियों एवं सामाजिक माध्यमों से तुरंत हटाने की मांग की, अन्यथा तीव्र आंदोलन चलाने की चेतावनी दी । इस पर वहां उपस्थित प्रतिष्ठान के अधिकारियों ने यह आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने का आश्वासन दिया ।
इस समय आंदोलनस्थल पर दादर पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे । इस संबंध में सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने ‘विजय सेल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’के विरुद्ध हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत प्रविष्ट कर इस प्रतिष्ठान के मालिक तथा विज्ञापन के निर्माता पर अपराध पंजीकृत करने की मांग की है । हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा किया गया आंदोलन एवं शिकायत के कारण सामाजिक माध्यमों से यह विज्ञापन हटाया गया है ।
इस विज्ञापन में आपत्तिजनक क्या है ?
सांताक्लॉज दीपावली के उपलक्ष्य में खरीदारी कर रहा है, ऐसा दिखाकर सभी को खरीदारी करने का आवाहन किया गया । महाराष्ट्रसहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में ईसाई मिशनरी बडी संख्या में हिन्दुओं का धर्मांतरण कर रहे हैं । इसके लिए हिन्दुओं के देवताओं एवं त्योहारों के ईसाईकरण करने की नीति अपनाई जाती है । पूरे देश में ऐसी अनेक घटनाएं हो रही हैं, तो ऐसे में दीपावली जैसे हिन्दुओं के त्योहार के उपलक्ष्य में हिन्दुओं को खरीदारी करते हुए न दिखाकर सांताक्लॉज खरीदारी कर रहा है, ऐसा दिखाया गया है ।
इसके आगे हमारे सभी विज्ञापन हिन्दू दर्म एवं संस्कृति का सम्मान करनेवाले होंगे ! – विजय सेल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
इस आंदोलन के उपरांत विजय सेल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हिन्दुत्वनिष्ठों को सौंपे गए पत्र में यह आश्वासन देते हुए कहा गया है, ‘हमने सदैव ही हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं परंपराओं का मन से सम्मान किया है । इस विज्ञापन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अथवा समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करना हमारा उद्देश्य नहीं था । इसके आगे हमारे सभी विज्ञापन तथा उनमें प्रसारित किए जानेवाली संवाद हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं मूल्यों का सम्मान करनेवाले होंगे ।‘
हमारे आस्था के केंद्रों का अनादर करनेवाले विज्ञापन सहन नहीं किए जाएंगे ! – सकल हिन्दू समाज की चेतावनी
इस संबंध में सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने यह चेतावनी देते हुए कहा, ‘पिछले कुछ वर्षाें से हिन्दुओं के त्योहारों-उत्सवों की अवधि में विभिन्न प्रतिष्ठानों की ओर से जानबूझकर हिन्दुओं के आस्था के केंद्रों पर कुठाराघात करनेवाले विज्ञापन दिखाए जाते हैं । अभी तक हिन्दुओं ने संयम रखा है; परंतु इसके आगे सकल हिन्दू समाज उसके आस्था के केंद्रों का अनादर करनेवाले विज्ञापन सहन नहीं करेगा ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !