गडचिरोली जिला ‘पहला स्थान पर होने वाला जिला’ बनने की दिशा में अग्रसर ! – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

गडचिरोली – १५ अक्टूबर के दिन नक्सलवादी आंदोलन के ६ करोड़ रुपये के इनाम वाला प्रमुख सोनू उर्फ भूपति सहित ६० नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया । यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने शस्त्र मुख्यमंत्री के समक्ष समर्पित किए । मुख्यमंत्रीजी ने उन्हें संविधान की प्रति भेंट की ।
Maoist leader with ₹6 crore bounty surrenders in Gadchiroli
🔫 Top Naxal Sonu alias Bhupathi and 60 cadres surrendered arms before CM Devendra Fadnavis on Oct 15
📘 CM handed them copies of the Constitution and praised police and CAPF for their role in defeating Naxalism
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 15, 2025
इस अवसर पर फडणवीसजी ने कहा कि,
गडचिरोली को पहले अंतिम जिला कहा जाता था । अब परिस्थिति परिवर्तित हो चुकी है । अब अधिकारी स्वयं गडचिरोली का पदभार माँगते हैं । यह जिला अब महाराष्ट्र का ‘प्रथम स्थान का जिला’ बनने की ओर अग्रसर है । यहाँ के जल, भूमि एवं वन नष्ट न हो, इसके लिए सरकार प्रयत्नशील है । जिले में ५ करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प किया गया है । उनमें से ४० लाख वृक्ष लगाए जा चुके हैं । गडचिरोली अब ‘स्टील हब’ (जहाँ स्टील अधिक मात्रा में प्राप्त होता है) बन गया है । इसमें यहाँ के ९५ प्रतिशत भूमिपुत्रों को प्रधानता दी जानी चाहिए, ऐसा आवाहन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्रीजी ने पुलिस एवं सुरक्षा दल (सी.ए.पी.एफ्.) का अभिनंदन किया । फडणवीसजी ने कहा हमें सतर्कता रखने की आवश्यकता है क्योंकि आंदोलन के लोग अगले २ वर्षों में भी आक्रमण कर सकते हैं । इसके लिए पूरी क्षमता से कार्य करते रहना चाहिए ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री