अमेरिका के हिन्दुओं ने तीव्र विरोध जताया है।
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – अमेरिका की खाद्य पदार्थ बनाने वाली ‘डब्ल्यू. के. केलाग्स’ कंपनी ने अपने उत्पादों में गौमांस होने का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया । यह बात सामने आते ही अमेरिका के हिन्दुओं ने तीव्र विरोध प्रकट किया । आक्रोशित हिन्दुओं ने आरोप लगाया कि कंपनी ने हिन्दुओं की आंखों में धूल झोंकी है इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए ।
अमेरिका के हिन्दुत्वनिष्ठों ने कहा कि –
१. दशकों से सेवन किए जा रहे ‘केलाग्स फ्रोस्टेड मिनी-व्हीट्स’ नामक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ में गौमांस पाया गया, जिससे हमारा समाज स्तब्ध है । उत्पाद के पैकेजिंग पर दिए गए पदार्थों की सूची में गौमांस का कोई उल्लेख नहीं है । केवल ‘जिलेटिन’ का उल्लेख है, परंतु उसके स्रोत — गौमांस — को जानबूझकर छिपाया गया है ।
२. जब हिन्दुत्वनिष्ठों ने कंपनी से संपर्क किया, तो ‘केलाग्स’ की अधिकारी लायसेल ए. ने स्वीकार किया कि इस उत्पाद में गौमांस से बना जिलेटिन उपयोग किया गया है ।
३. पारदर्शता, गुणवत्ता तथा सुरक्षा का दावा करने वाली इस अग्रणी कंपनी द्वारा ऐसा कार्य किया जाना अत्यंत निंदनीय है ।
४. ‘केलाग्स’ को उन सभी उत्पादों को तुरंत वापस लेना चाहिए जिन पर जिलेटिन का स्रोत स्पष्ट नहीं लिखा गया है, एवं भविष्य में नए उत्पादों की बिक्री करते समय जिलेटिन का स्रोत स्पष्ट रूप से दर्शाना चाहिए ।
संपादकीय भूमिका‘डब्ल्यू. के. केलाग्स’ संस्था के खाद्य पदार्थ भारत में भी बडी मात्रा में बिकते हैं । इसलिए अब भारत के हिन्दुओं को भी इस कंपनी का कडा विरोध करना चाहिए तथा भारत सरकार को इस विषय पर अमेरिका से उत्तर मांगना चाहिए। |

बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop