|

सांगली, ७ अक्तूबर (वार्ता) – बीड के कारागृह में बंदियों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है । कारागृह की भित्तियों पर लगे सभी महापुरुषों के चित्र हटाकर वहां बाइबल की पंक्तियां लिखी गई हैं । कारागृह में चल रहा कीर्तन बंद कर दिया गया है तथा बंदियों को धर्म परिवर्तन के लिए लाखों रुपयों का प्रलोभन दिया जा रहा है — ऐसा आरोप भाजपा के विधायक गोपीचंद पडळकर ने बीड के कारागृह अधीक्षक पर लगाया है । इस विषय में पडळकर तथा विधायक सदाभाऊ खोत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट कर के इस प्रकरण की जांच की मांग की है ।
छत्रपति शिवाजी महाराज तथा श्री गणपति की मूर्तियां हटाई गईं
विधायक पडळकर ने कहा कि बीड के कारागृह अधिकारी धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं । कारागृह में छत्रपति शिवाजी महाराज तथा श्री गणपति की मूर्तियां थीं, जिन्हें हटा दिया गया है । डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तथा महात्मा फुले के चित्र भी निकाल दिए गए हैं । वे सभी चित्र एक कमरे में रखे गए हैं । कारागृह अधिकारी से एक ईसाई धर्मोपदेशक मिलने आता है । ‘बंदियों, तुम धर्म परिवर्तन करो, तुम्हें लाखों रुपये दिए जाएंगे’ — इस प्रकार की भूमिका कारागृह अधिकारी ने स्वीकार की है ।
सी.सी.टी.वी. के आधार पर अन्वेषण किया जाए !
बीड में चल रहे इस संपूर्ण प्रकरण की सूचना मुख्यमंत्री को दी गई है तथा इसकी जांच कर के कारागृह अधिकारी को पदच्युत किया जाए, ऐसी मांग की गई है । कारागृह अधिकारी पर अपराध नोंदित किया जाए और सी.सी.टी.वी. के आधार पर अन्वेषण किया जाए — ऐसी मांग रखी गई है ।
सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक के घोटाले की जांच की जाए !
उन्होंने कहा कि सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक की जो जांच चल रही है, वह निवृत्त न्यायाधीश अथवा वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से की जाए । इस मांग के लिए मैं तथा सदाभाऊ खोत ने मुख्यमंत्री से भेंट की । इस भेंट में हमें सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ है । सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक में पूर्व में भर्ती घोटाला हुआ था । उस घोटाले की जांच की जाए तथा नवनियुक्त भर्ती की जाए, ऐसी मांग की गई है । शेतकरी सहकारी सूतगिरणी (स्पिनिंग मिल) में भी आर्थिक घोटाला हुआ है । उसके विषय में अपराध प्रविष्ट किया जाए, ऐसी तृतीय मांग की गई है ।
संपादकीय भूमिकायदि इन आरोपों में तथ्य हैं, तो कारागृह में धर्म परिवर्तन के प्रयास होना एवं उसमें पुलिस अधिकारी का सम्मिलित होना, यह अत्यंत गंभीर विषय है । इस प्रकरण की शीघ्र जांच कर के सत्य समाज के समक्ष लाया जाए तथा दोषियों को कठोर दंड दिया जाए, यह जनमानस की अपेक्षा है । |
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री