
कोलकाता (बंगाल) – बंगाल के दक्षिण २४ परगना, सागरद्वीप के चकफुलदुबी बाजार की सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के दुर्गापूजा मंडप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित शो किया गया था ; किन्तु प्रशासन ने उसे हटाने के लिये बाध्य किया । इस घटना के पश्चात अप्रसन्न हुई समिति ने राज्य सरकार से प्राप्त वार्षिक दुर्गापूजा अनुदान लौटाने का निर्णय लिया । इस वर्ष राज्यभर प्रत्येक दुर्गापूजा समिति को १ लाख १० सहस्र रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ ।
🚫 Bengal administration removes ‘#OperationSindoor’ display at Durga Puja
📍 South 24 Parganas — pandal showcased India’s victory over Pakistan
🔺 Admin forced removal
🇮🇳 Symbol of Indian valour
❗Opposing it is treachery
❓ How much more before this Government is dissolved?… pic.twitter.com/QMQ2TbNmyc— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 28, 2025
शो का विरोध करनेवालों पर राष्ट्रद्रोह की कारवार्ई होनी चाहिये ! – भाजपा
इस विषय में केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रशासन दुर्गापूजा मंडप का शो निश्चित नहीं कर सकता । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सैन्य के पराक्रम का प्रतीक है । इसका विरोध करनेवालों पर राष्ट्रद्रोह की कारवार्ई होनी चाहिये ।
तृणमूल का विरोध तथा स्पष्टीकरण
तृणमूल कांग्रेस की सरकार के मंत्री बंकिम हाजरा ने इस घटना पर कहा कि प्रत्येक स्थान पर असत्य प्रचार किया जा रहा है । यह पूजा समिति भाजपा से संबंधित है तथा वह राजनीतिक उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस पर असत्य आरोप कर रही है ।
कोलकाता में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का शो !
उत्तर कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित शो किया है । इसके आयोजक भाजपा के नगरसेवक सजल घोष हैं । प्रशासन ने अनेक बार इस समिति पर दबाव डाला है, यह कथन सजल घोष ने किया ।
संपादकीय भूमिका‘ऑपरेशन सिंदूर’ का शो अर्थात भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया, यह शौर्य है । यदि कोई उसे दिखाना निषिद्ध (रोकता) करता है तो वह राष्ट्रद्रोह ही है । ऐसा राष्ट्रद्रोह तृणमूल कांग्रेस सरकार कर रही है । और कौन-सा पाप होने पर यह सरकार समाप्त की जायेगी ? केंद्रीय सरकार अब किस प्रतीक्षा में है ? ऐसे प्रश्न देशभक्त हिन्दुओं के मन में उत्पन्न हो रहे हैं ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी