हबीबुर्रहमान को बंदी बनाया

(यह छायाचित्र किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने हेतु नहीं, अपितु वास्तविकता का ध्यान दिलाने के लिए प्रकाशित किया गया है ।)
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में नवरात्रि से पूर्व जमालपुर जिले के सरिशाबारी उपजिला स्थित तराईपारा मंदिर में देवी की ७ मूर्तियों को भंग कर दिया गया । पुलिस ने मंदिर समिति के आरोप पर अभियोगी हबीबुर्रहमान को बंदी बना लिया है । मंदिर समिति के अध्यक्ष अमरश घोष ने बताया कि घटना के समय बिजली नहीं थी एवं रिमझिम वर्षा हो रही थी । इसका अनुचित लाभ उठाकर हबीबुर्रहमान मंदिर में घुस गया तथा उसने मूर्तियों को तोड दिया । हम गत ३ वर्षों से दुर्गा पूजा करते आ रहे हैं । इस घटना से हम भयग्रस्त हैं ।
🚨 Just before Navratri, 7 vigrahas of #DurgaMaa vandalised in Bangladesh.
👉 Culprit Habibur Rahman arrested.
🔴 Repeated attacks on Hindu temples & idols in Bangladesh in 2024:
– Gaibandha (Jul): Idols burnt, no arrests.-Faridpur & Madaripur (Aug): Temples of Kali, Durga,… pic.twitter.com/wqc2iu659z
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 22, 2025
गत वर्ष बांग्लादेश में हुई तोडफोड की घटनाएं
- गायबंधा (जुलाई २०२४): कई मंडपों में मूर्तियों को भंग किया और आग लगा दी । इस प्रकरण में अभी तक किसी को बंदी नहीं बनाया है ।
- फरीदपुर और मदारीपुर (अगस्त २०२४): फरीदपुर में श्री काली और श्री दुर्गा मंदिरों में मूर्तियों को भंग किया गया और मदारीपुर में श्री गणेश और श्री राधा-कृष्ण मंदिरों पर आक्रमण किया गया । पुलिस और सेना ने अन्वेषण किया था, किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
- दिनाजपुर, कुष्टिया और नेत्रकोना (सितंबर २०२४): इन तीन जिलों में मूर्तियों को भंग किया गया ।
- गाजीपुर (१७ सितंबर २०२४): काशीपुर मंदिर में एक मूर्ति को भंग किया गया । पुलिस का कहना है कि मूर्ति हवा के कारण गिरी, जिसकी हिन्दू संगठनों ने आलोचना की ।
संपादकीय भूमिकाइस्लामी देशों में हिंदू देवताओं की मूर्तियों की भीषण अवहेलना ! यदि भारत में अन्य धर्मियों के संदर्भ में ऐसा कुछ होता, तो विश्व भर के देश हिन्दुओं एवं भारत को तालिबान मानते; किन्तु जहां बांग्लादेश में ऐसी घटनाएं निरंतर हो रही हैं, वहीं भारत के हिन्दुओं सहित पूरे विश्व में आपराधिक शांति है ! |
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop