नाथ द्वारा अमेरिका की गुप्त एजेंसी, अमेरिका में भारतीय दूतावास तथा भारत के विदेश मंत्री से परिवाद किया !

मिलवाउकी (अमेरिका) – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता, भू-राजनीतिक विश्लेषक एवं हिन्दुत्वनिष्ठ पूर्णिमा नाथ ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट के माध्यम से बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बार-बार होनेवाले उत्पीडन तथा धमकियों का परिवाद किया है । विशेष रूप से, उन्हें ‘एक भूरे रंग के हिन्दू भारतीय अमेरिकी’ के रूप में लक्ष्य बनाया जा रहा है । धमकियों में उन पर बलपूर्वक धर्मांतरण का दबाव डाला जा रहा है । इसके साथ ही अपमान तथा भय का वातावरण बनाया जा रहा है । उन्होंने यह पोस्ट एफबीआई यानी ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ नामक अमेरिका की गुप्त एजेंसी के नाम पर की है । उन्होंने अपने ‘थ्रेड’ (कई पोस्ट का एक संबंधित समूह) में उन्हें दी गई धमकियों को सार्वजनिक किया है ।
नाथ आगे लिखती हैं कि,
१. मुझे अपनी सुरक्षा, साथ ही मेरे जैसे अन्य लोगों तथा व्यापक अल्पसंख्यक समुदाय की अत्यंत चिंता है ।
२. यदि एक हिन्दू एवं भारतीय मूल की व्यक्ति के रूप में मुझे अमेरिका में धर्म, जीवन, भाषण, अभिव्यक्ति तथा विचार की स्वतंत्रता का अधिकार नहीं है, तो मुझे इस बारे में स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए ।
३. पूर्णिमा नाथ ने अमेरिका में भारतीय दूतावास तथा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आदि को भी संबोधित करते हुए (‘टैग’ कर) लिखा कि मैंने भारतीय दूतावास को इस बारे में सूचित कर दिया है । उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या उनके पास अमेरिका में संगठित उत्पीडन या धमकियों का सामना करनेवाले समुदाय के सदस्यों (हिन्दुओं) के लिए मार्गदर्शन या सहायता की कोई व्यवस्था है ?
४. इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिका के ‘हिन्दूहेट’, ‘हिन्दू अमेरिकन फाउंडेशन’, ‘हिन्दूएक्ट’ जैसे अमेरिकी, तथा ‘प्राच्यम’, ‘सनातन प्रभात’ जैसे भारतीय हिन्दुत्वनिष्ठ मीडिया संस्थानों को भी ‘टैग’ किया है ।
अमेरिका में राजनीतिक बयानबाजी से हिन्दू-द्वेष तथा भारत-द्वेष दोनों बढे हैं ! – पूर्णिमा नाथएक अन्य पोस्ट में पूर्णिमा नाथ ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे एवं वैश्विक स्तर पर हिन्दुओं को संबोधित करते हुए एक अन्य पोस्ट की है । उसमें वह लिखती हैं कि हम पश्चिम में हिन्दू तथा भारतीय मूल के समुदायों के विरुद्ध ‘हिन्दूफोबिया’ (हिन्दू-द्वेष), उत्पीड़न एवं लक्षित हिंसा में संकटकारी वृद्धि देख रहे हैं । यह स्थिति तेजी से बढ रही है । हमारे अधिकार, सुरक्षा तथा प्रतिष्ठा संकट में हैं । घृणा की इस लहर का सामना करने के लिए हमें एक साथ आवाज उठानी चाहिए । राजनीतिक विचारधारा कोई भी हो, हर हिन्दू को अस्तित्व में रहने, स्वयं को व्यक्त करने तथा बिना चोट के भयमुक्त होकर खुलकर सोचने का मूलभूत अधिकार होना चाहिए । फिर भी अमेरिका में राजनीतिक बयानबाजी के कारण हिन्दू-द्वेष एवं भारत-द्वेष दोनों बढे हैं । कृपया इस आह्वान को बल दें । इस में नाथ ने ‘हिन्दूज अंडर अटैक इन अमेरिका’ (अमेरिका में हिन्दुओं पर आक्रमण) एवं ‘राइजिंग हिन्दूफोबिया इन द वेस्ट’ (पश्चिमी जगत में बढता हुआ हिन्दू-द्वेष) इन ‘हैशटैग्स’ का उपयोग किया है ।
|
संपादकीय भूमिका
|
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
आदिवासी छात्रों को अंग्रेजी सिखाने के लिए करोडों रुपए का खर्च, परंतु छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ।