पुलिसकर्मियों की तैनाती में भी हुआ पथराव

मंड्या (कर्नाटक) – जिले के मद्दूर शहर के रामरहीम नगर में ७ सितंबर की रात को गणेश विसर्जन की शोभायात्रा निकली थी । जब यह शोभायात्रा मस्जिद के सामने से जा रही थी, उस समय मस्जिद से उस पर पथराव किया गया था । इस समय बडी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती होते हुए भी मुसलमानों ने कानून को हाथ में लेकर पथराव किया । इससे क्षुब्ध हिन्दुओं ने भी पथराव कर इसका उत्तर दिया । दोनों गुटों को खदेडने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया । उसके उपरांत हिन्दू कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज हाथ में लेकर ‘जय श्री राम’के नारे लगाए ।
🚨 Maddur, Karnataka: Ganesh visarjan procession attacked with stones hurled from a mosque; despite heavy police presence!
If such attacks happen under police watch, is this India or Pakistan?
In Congress-ruled Karnataka, even police can’t rein in fanatics!#HindusUnderAttack… pic.twitter.com/TBiBYRtZN0
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 8, 2025
१. इस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों समुदायों से संवाद कर उन्हें शांत किया ।
२. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मस्जिद से लगभग ५०० मीटर की दूरी से पथराव आरंभ हुआ । मंड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बाळदंडी ने कहा कि इस हिंसा के प्रकरण में अपराध पंजीकृत किए गए हैं ।
३. इस घटना के विरोध के रूप में ८ सितंबर के सवेरे सैकडों हिन्दुओं ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया । इस समय पुनः पथराव हुआ तथा स्थिति को नियंत्रण में लाने हेतु पुलिस ने लाठीचार्ज किया ।
मंड्या जिले का दंगों का इतिहास !
पिछले वर्ष भी मंड्या जिले के ही नागमंगल शहर में विसर्जन शोभायात्रा पर मस्जिद से पथराव किया गया था । उस समय अनेक दुकानों में आग लगा दी गई थी ।
२१ दंगाई मुसलमानों को बंदी बनाया गया ! – जिले के जनपदमंत्री
मंड्या जिले के जनपदमंत्री चेलुवरयास्वामी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि इस संबंध में २१ दंगाई मुसलमानों को बंदी बनाया गया है । उसमें बाहर का एक, दो अथवा तीन व्यक्ति हो सकते हैं । मस्जिद की ओर से भी दो पत्थर फेंके जाने की जानकारी मिली है । इस पर तुरंत कार्रवाई की गई है । तब भी भाजपा एवं जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) इन दलों के नेता आंदोलन के नाम पर राजनीति कर रहे हैं । इस प्रकरण में किसी हिन्दू पर अपराध पंजीकृत नहीं किया गया है अथवा किसी भी हिन्दू को बंदी नहीं बनाया गया है । (इस घटना में हिन्दुओं ने कोई अपराध ही नहीं किया है, तो उन पर अपराध पंजीकृत करने का प्रश्न ही नहीं उठता ? हिन्दुओं के प्रति दया दिखाने की भाषा बोलनेवाले कांग्रेसी नेता चेलुवरयास्वामी की हम निंदा करते हैं ! – संपादक)
स्थिति नियंत्रण में है ! – कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर
मद्दूर शहर में स्थिति नियंत्रण में है । शहर में तनाव बढने से जमाबंदी लागू की गई है तथा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ऐसा वक्तव्य राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने दिया ।
कांग्रेस सरकार के उकसावे के बिना ऐसी घटनाएं हो ही नहीं सकती ! – भाजपा
कांग्रेस सरकार के कारण हमें हम पाकिस्तान में तो नहीं है ?, यह संदेह हो रहा है । पिछले २ वर्षाें से इसी प्रकार की घटनाएं हो रही हैं । धर्मस्थल (हिन्दुओं के तीर्थस्थली की अपकीर्ति करने का प्रकरण) तथा हिन्दूविरोधी लेखिका बानू मुश्ताक से संबंधित विवाद के उपरांत अब मद्दूर में भी उनके गिरोह सक्रिय हुए हैं । इस घटना के लिए सीधे सरकार ही उत्तरदायी है । सरकार के उकसावे के बिना ऐसी घटनाएं हो ही नहीं सकतीं ।
संपादकीय भूमिका
|
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba