|

मुंबई – लालबाग के राजा के दर्शन के लिए सामान्य नागरिक तथा अतिमहत्त्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए भिन्न-भिन्न कतारें लगाई जा रही हैं । इसप्रकार दर्शन व्यवस्था में भेदभाव करने के प्रकरण में मानवाधिकार आयोग ने ‘लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल’को नोटिस देकर उसमें इसका ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है । इस प्रकरण में ६ अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी । अधिवक्ता आशिष राय एवं पंकज मिश्रा ने इस दर्शन व्यवस्था के विषय में आयोग से शिकायत की थी । इस पृष्ठभूमि पर यह नोटिस दिया गया है ।
लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडलसहित राज्य के मुख्य सचिव, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुंबई पुलिस आयुक्त एवं मुंबई महानगरपालिका आयुक्त को भी नोटिस दिया गया है । मानवाधिकार आयोग ने गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव को ६ सप्ताह में ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है । इस प्रकरण में ६ अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी ।
दर्शन व्यवस्था में किया जा रहा भेदभाव टालकर सामान्य श्रद्धालुओं के साथ न्याय करने की आयोग से मांग !

‘गणेशोत्सव एक सार्वजनिक उत्सव होते हुए भी गणेशजी के दर्शन के लिए अतिमहत्त्वपूर्ण व्यक्तियों तथा सामान्य नागरिकों के लिए स्वतंत्र कतार बनाने से भक्तों की भावनाओं का अनादर हो रहा है, साथ ही सामान्य लोगों को घंटों से कतार में खडा रहना पडता है । इससे कुछ चुनिंदा लोगों को जो विशेष छूट मिलती है, वह मूलभूत अधिकारों का हनन है’, ऐसा आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है । अतः दर्शन व्यवस्था में हो रहा भेदभाव टालकर सामान्य श्रद्धालुओं के साथ न्यायन करने की आयोग से मांग की गई है ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया