अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध के उपरांत पुलिस कर रही है जांच

रायसेन (मध्यप्रदेश) – रायसेन जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक ३ में स्थित बेबी कॉन्वेंट स्कूल, इस निजी विद्यालय में इस्लामी शिक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण किए जाने से विवाद उत्पन्न हुआ है । इस विद्यालय में बच्चों को ‘का’ से ‘काबा’, ‘म’ से ‘मस्जिद’ तथा ‘न’ से ‘नमाज’, ऐसी पंक्तियां छापी हुई सारणी का वितरण किया गया, साथ ही एक धर्म से संबंधित वाचनसामग्री तैयार कर बच्चों में उसका वितरण किया गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसका तीव्र विरोध किया । विद्यालय प्रशासन ने इस विषय में अब तक कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं दिया है ।
१. अभाविप के कार्यकर्ताओं ने इस विद्यालय के बाहर नारेबाजी कर विद्यालय की अनुमति निरस्त करने की मांग की । अभाविप ने यह आरोप लगाया है कि निजी विद्यालय में धार्मिक शिक्षा देकर बच्चों पर एकतरफा धार्मिक प्रभाव डाला जा रहा है, जो शिक्षा के नियमों के विरुद्ध तथा सामाजिक सौहार्द के लिए बाधक है ।
२. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विद्यालय में पहुंची तथा उन्होंने यह आपत्तिजनक सामग्री जब्त की । पुलिस ने इसका अन्वेषण आरंभ किया है तथा शिक्षा विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई है ।
३. अभाविप ने यह चेतावनी दी है इसके दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो तीव्र आंदोलन चलाया जाएगा ।
४. एक अभिभावक ने यह आरोप लगाया कि ऐसी वाचनसामग्री बाजार में कहीं भी नहीं मिलती । विद्यालय ने इसे स्वयं छापा है ।
संपादकीय भूमिका
|
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला