|

पुणे – पुणे जिले के दौंड तहसील के यवत में १ अगस्त को सवेरे एक मुसलमान व्यक्ति द्वारा सामाजिक माध्यम पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के उपरांत दोपहर १२ बजे के उपरांत यवत की साप्ताहिक मंडी बंद रखी गई । यवत में कुछ दोपहिया वाहन जला दिए गए, साथ ही भीड ने एक मस्जिद में तोडफोड की । भीड को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोडी । आपत्तिजनक पोस्ट डालनेवाले सय्यद नाम के व्यक्ति को पुलिस ने बंदी बनाया है, ऐसी जानकारी यवत के पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने दी है । सामाजिक माध्यम पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाला युवक यवत के सहकारनगर क्षेत्र में रहता है; इसलिए स्थानीय लोगों ने सहकारनगर जाकर उसके घर में भी तोडफोड की है । पुलिस द्वारा समय रहते ही हस्तक्षेप करने के कारण भले ही और अप्रिय घटनाएं टल गई हों, तब भी यवत क्षेत्र में तनाव का वातावरण देखने को मिल रहा है ।
यवत के दोषियों पर उचित कार्रवाई करेंगे ! – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
इस गांव में एक विधायक की (संग्राम जगताप, राष्ट्रवादी कांग्रेस) की सार्वजनिक सभा हुई; इसलिए एक व्यक्ति ने सामाजिक माध्यम पर उसका स्टेटस (सामाजिक माध्यम पर लोग देख सकें, इसके लिए रखा जानेवाला लेखन, चित्र अथवा वीडियो) रखा था । वह उचित नही था; इस कारण दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आए । उसके कारण तनाव उत्पन्न हुआ ।
Maharashtra: Two groups clash over objectionable social media post in Pune's Yavat area
Chief Minister Devendra Fadnavis says, "We have just received information about the riots in Yavat, where tension arose due to an outsider posting an objectionable status, which led people to… pic.twitter.com/pPQOmya29K
— IANS (@ians_india) August 1, 2025
कुछ ही दिन पूर्व धर्मांध ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का किया था अनादर !
२६ जुलाई की रात को एक धर्मांध ने यवत के श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में स्थित छत्रपति शिवाजी की मूर्ति में तोडफोड कर मूर्ति का अनादर कि या था । इस प्रकरण में ३० जुलाइॅ को पापा सय्यद नाम के धर्मांध को बंदी बनाया गया, ऐसी जानकारी पुलिस ने ३१ जुलाई को पत्रकार वार्ता कर दी । उसके उपरांत दूसरे ही दिन अर्थात १ अगस्त को सामाजिक माध्यम पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई ।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: एसपी संदीप सिंह गिल ने कहा, "यहाँ यवत गाँव में दोपहर लगभग 12-12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवा लड़के ने अपने व्हाट्सएप/फेसबुक पर एक आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया है। शिकायत के बाद लड़के को पुलिस स्टेशन लाया गया। कार्रवाई शुरू की गई। कुछ गाँव भी वहाँ… https://t.co/MjeBzyRM8B pic.twitter.com/RJ3t2z3ifm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2025
पुलिस प्रशासन की ओर से यवत में पथसंचालन

यवत में हुआ पथराव तथा आगजनी के उपरांत १ अगस्त की सायंकाल को २०० से अधिक पुलिसकर्मियों ने पुलिस वाहनों तथा पैदल चलकर गांव में पथसंचालन किया । उपमुख्यमंत्री अजित पवार बहुत शीघ्र इस क्षेत्र में आकर स्थिति का अवलोकन करनेवाले हैं ।
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनादर करने के विरोध में यवत (जिला पुणे) में हिन्दू जनआक्रोश माेर्चा !
दौंड (जिला पुणे) : यवत के श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में धर्मांध अमिन सय्यद ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति में तोडफोड कर अनादर किया था । इस घटना के विरोध में यवत में ३१ जुलाई को जागृत हिन्दू समाज की ओर से हिन्दू जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया । इस मोर्चा में भाजपा विधायक श्री. गोपीचंद पडळकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक श्री. संग्राम जगताप, साथ ही ‘वैष्णव किन्नर अखाडा’ के प्रमुख प्रमुख जगद्गुरु स्वामी हेमांगी साखीजी ने उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों, धर्मप्रेमियों तथा शिवप्रेमियों को संबोधित किया । इस मोर्चा में ३ सहस्र से अधिक धर्मप्रेमी हिन्दू उपस्थित थे । खुटबाव, केडगांव, पारगांव (सा.मा.) की ग्रामपंचतों ने भी ३१ जुलाई को साप्ताहिक मंडी बंद कर इस घटना की निंदा की । कुल मिलाकर आसपास के क्षेत्रों के अनेक गांवों में इस घटना के प्रति क्षोभ व्यक्त किया जा रहा है ।
अमीन सय्यद पर देशद्रोह का अपराध पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाए ! – विधायक गोपीचंद पडळकर
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनादर हिन्दू धर्म पर, स्वाभिमान पर तथा देश की अस्मिता पर किया गया आघात है । इसके पीछे कार्यरत गिरोह की खोज कर उन पर कठोर से कठोर कार्रवाइॅ की जाए, साथ ही उन पर ‘गैरकानूनी गतिविधियां (प्रतिबंधक)’ कानून के अंतर्गत अपराध पंजीकृत हो, यह मांग भाजपा विधायक श्री. गोपीचंद पडळकर ने इस अवसर पर की ।
अवैध मस्जिदों के विषय में जांच कर कार्रवाई की जाए ! – स्वामी हेमांगी सखीजी

अवैध मस्जिदों का निर्माण होने ही कैसे दिया जाता है ? उनके निर्माण कार्याें की अनुमति कौन देता है ? तथा विशिष्ट समय पर मुसलमानों को एकत्रित कर उन्हें वहां क्या सिखाया जाता है ?, इसकी प्रशासन को जांच करनी चाहिए तथा इस प्रकार के कृत्य करनेवालों पर कार्रवाई की जानी चा हिए, ऐसा प्रतिपादन ‘वैष्णव किन्नर अखाडा’ प्रमुख स्वामी हेमांगी सखीजी ने उपस्थित धर्मप्रेमियों का मार्गदर्शन करते हुए किया ।
हिन्दू धर्म पर बार- बार हो रहे आघात रोकने हेतु हिन्दू संगठित हों ! – संग्राम जगताप, विधायक, राष्ट्रवादी कांग्रेस
हिन्दू धर्म पर हो रहे आघात यदि रोकने हों, तो प्रत्येक हिन्दू को जागृत होकर इन आघातों के विरुद्ध एकत्रित होकर उसका विरोध करना चाहिए । संगठित होकर कुछ किया, तभी यह रोका जा सकेगा, ऐसा प्रतिपादन अहिल्यानगर के राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक संग्राम जगताप ने किया ।
मध्यप्रदेश में हुई घटना के विषय में सामाजिक माध्यमों में पोस्ट किए जाने के कारण गडबडी हुई ! – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यवत का अवलोकन कर बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनादर किए जाने के उपरांत कार्रवाई की गई । यहां हुई सार्वजनिक सभा के उपरांत भी कोई समस्या नहीं थी; परंतु मध्यप्रदेश में हुई एक घटना के विषय में सामाजिक माध्यमों पर एक पोस्ट डाली गई, जिसके कारण यहां गडबडी हुई । यवत, दौंड तथा पुणे जिले के लोगों को मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां की स्थिति संपूर्णतया नियंत्रण में है । यहां धारा १४४ लागू की गखई है । लोग अफवाहों पर विश्वास न करें ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।